राजेन्द्र ठाकुर( राजू )बलरामपुर-बलरामपुर विकासखंड के महाराजगंज शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में नवा जतन योजना अंतर्गत संकुल समन्वयक वा पी.एल.सी का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2021 तक किया जा रहा है। जहां आज राजपुर विकासखंड एवं रामानुजगंज विकासखंड के संकुल समन्वयक एवं पीएलसी का प्रशिक्षण होना था। प्रशिक्षण में पहुंचे सैकड़ों की संख्या में संकुल समन्वय ने प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया। संकुल समन्वयक के सदस्यों ने बताया गत दिनों हुए अमडण्डा में स्कूली छात्र की मौत पर उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी, लेकिन उन्होंने आक्रोश जताते हुए बताया की इस घटना में संकुल समन्वयक पर कार्यवाही की गई है। जिससे समस्त संकुल समन्वय में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि संकुल प्राचार्य की जिम्मेदारी होती है कि किसकी ड्यूटी कहां लगाई जाए लेकिन जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा संकुल समन्वयक पर कार्यवाही की गई है। आज एक स्कूल समन्वय पर इस तरह की कार्रवाई हुई है कल और कोई अप्रिय घटना घटती है तो सारी जिम्मेदारी स्कूल समय पर आ जाएंगे। इसको लेकर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रशासन को अवगत कराने के साथ अपनी साथी संकुल समन्वयक की कार्यवाही को सुन्न करने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी कार्रवाई को सुन कर दिया जाता है तब वह प्रशिक्षण लेंगे अन्यथा वह प्रशिक्षण का बहिष्कार करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी के समझाइश इसके बाद प्रशिक्षण पर लौटे संकुल समन्वयक

बलरामपुर शिक्षा अधिकारी के. एल .महींलांगे को जैसी इस बात की जानकारी लगी कि संकुल समन्वयक प्रशिक्षण का बहिष्कार कर रहे हैं तत्काल व मौके पर पहुंचे और सभी संकुल समन्वयक की बातों को आत्मीयता के साथ सुना उन्होंने पत्रकारो चर्चा करते हुए बताया कि सभी संकुल समन्वयक को को समझा दिया गया है उन्हें आश्वस्त कराया गया है कि प्रशासनिक व्यवस्था ओं के तहत किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी की बात सुनने के बाद सभी संकुल समन्वयक प्रशिक्षण लेने के लिए तैयार हो गए।

Categorized in: