राजपुर।।आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल,जिला मंत्री संजय सिंह एवं विनय भगत के नेतृत्व में धान खरीदी केंद्र राजपुर का निरीक्षण किया गया। धान खरीदी केंद्र में किसानों ने बताया कि पूर्व में किसानों को 40 क्विंटल से अधिक मात्रा का धान का टोकन जारी किया गया था परन्तु अब जारी टोकन के अनुसार धान खरीदी नहीं किया जा रहा है। जिससे किसानो को धान बेचने मे बहुत परेशानी हो रही है। इस विषय पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर चेतन साहू से बात किया गया और किसानों की समस्या रखी गई। बातचीत के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों को धान के लिए जो टोकन जारी किए गए है, उनसे टोकन के अनुसार पूरी मात्रा का धान एक बार में ही खरीदी की जाएगी किसी तरह की काट छांट नहीं होगी।इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रविण अग्रवाल ने कहा है कि किसानों का धान टोकन के अनुसार खरीदी नही किया जायेगा तो शासन के खिलाफ किसानों के साथ मिलकर आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।इस दौरान धान खरीदी केंद्र में रामेश्वर तिवारी,मुरारी यादव,रामधनी रजक,संतोष पांडेय,बीरबल राम,रामबिलास राम,कृष्णा साहू,बिरझन राम,बनारसी राम सहित कई अन्य किसान उपस्थित थे।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चेतन साहू…मैने राजपुर धान खरीदी केंद्र के नोडल तहसीलदार राजपुर सुरेश राय को निर्देशित कर दिया है कि जिन किसानों का पूर्व में जितने मात्रा की टोकन काट दी गई है उन किसानों का धान उसी टोकन के अनुसार खरीदी किया जाएगा।

Categorized in: