राजेन्द्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर-बलरामपुर- शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में नारी सशक्तिकरण नया विमर्श पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय बलरामपुर के अंकिता तिग्गा ने छात्राओं को इस अवसर पर महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। सुश्री तिग्गा ने छात्राओं को बताया कि किस तरह से महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार होते हैं महिलाएं हो रहे अत्याचार एवं छात्राओं लड़कियों के साथ किसी भी तरह का अत्याचार यह चलती लड़कियों को छेड़ना, लड़कियों पर गंदे कमेंट करना, प्रेम जाल में फंसा कर शोषण करना इन सभी विषयों पर न्यायाधीश के द्वारा छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने सभी छात्राओं को बताया कि उनके आसपास या उनके साथ इस तरह की घटनाएं घटती हैं वह तत्काल बिना डरे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सभी अपराध की श्रेणी में आती है। इसलिए इन सभी चीजों से डरने और घबराने की जरूरत नहीं है तत्काल अपनी शिकायत नजदीकी थाना सखी सेंटर महिला परामर्श केंद्र में जाकर दर्ज करा सकते हैं ताकि अपराध करने वाले को उसकी सजा मिल सके। कॉलेज की छात्राओं ने भी न्यायाधीश से लड़कियों के साथ घटी घटनाओं एवं अत्याचार के बारे में अपने अपने सवाल को रखा जहां न्यायाधीश ने सभी छात्राओं के सवालों का जवाब विस्तार से दिया।

महिला परामर्श केंद्र बलरामपुर की निरीक्षक अनीता प्रभा मिंज ने भी छात्राओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी

महिला परामर्श केंद्र की प्रभारी निरीक्षक अनीता प्रभा मिंज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार,अपराध,शोषण पर रोक लगाने के लिए कई प्रकार के सेल का गठन किया गया है जिसमें महिला परामर्श केंद्र या सखी सेंटर जैसे केंद्रों पर महिलाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाता है इसलिए उन्होंने सभी छात्राओं से अनुरोध करते हुए कहा है कि आपके साथ आपके आसपास किसी भी महिला लड़की के साथ कोई इस तरीके की घटनाएं घटी हो या उन्हें किसी प्रकार का दबाव बस उनका शोषण हो रहा हों उनको परामर्श केंद्र या सखी सेंटर में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए उनको सलाह दें जहां उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Categorized in: