राजेन्द्र ठाकुर राजू बलरामपुर _बलरामपुर बढ़ते कोरोना पॉजिटिव केस को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया है कि अन्य देशों से हवाई/ट्रेन यात्रा कर जिले में आने वाले समस्त व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, कोविड-19 जांच रिपोर्ट, टीकाकरण, जिले में आने के उपरांत कोविड-19 संबंधी जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही करें तथा की गई कार्यवाही को प्रतिदिवस जिला कार्यालय को अवगत कराएं। कोरोना के पॉजिटिव केस विगत कुछ दिनों से जिले में मिल रहे हैं।
कोविड संक्रमण के प्रसार की
संभावना के दृष्टिगत बनाएं जायेंगे क्वारेंटाईन सेन्टर
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा है कि पॉजिटिव मिले मरीज को क्वारेंटाइन किये जाने उपरांत मरीज के घर के 100 मीटर दायरे में आने वाले सभी परिवारों के सदस्यों का जांच किये जाने हेतु एक्टीव सर्विलेंस टीम गठित करने तथा कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए समस्त ग्राम पंचायतों में आइसोलेशन सेन्टर/क्वारेंटाइन सेन्टर का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने तथा चिन्हांकित किये गये सेन्टरों की सूची जिला कार्यालय को आगामी 03 दिवस के भीतर उपलब्ध कराने सुनिश्चित करने को कहा है।

Categorized in: