राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर भारत के संविधान का सामूहिक वाचन किया गया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया था। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री एच.एल.गायकवाड़ ने प्रातः 11.00 बजे अधिकारी-कर्मचारियों को भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन करवाया। संविधान दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

Categorized in: