अंबिकापुर- सरगुजा क्रिकेट संघ को बड़ी सफलता। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर-19 व अंडर-16 के लिए जुलाई महीने में पूरे प्रदेश के खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल लिया गया था। जिसमे सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनीत जायसवाल ने बताया कि अंडर-19 व अंडर -16 में सरगुजा के 6 खिलाडिय़ों का चयन किया गया है।

अंडर-19 में कृष चोपड़ा, सौम्य केसरी, अमृतांश शुक्ला व अंडर 16 में अंश राज आर्यन अर्श अनय व अविनाश राय का चयन किया गया है। सभी खिलाडिय़ों के कोच विशेष दुबे ने बताया सभी चयनित खिलाड़ी सरगुजा क्रिकेट संघ के एकेडमी जो गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर में संचालित है वहा सभी खिलाड़ी अभ्यास करते है। ये जानकारी सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनीत जयसवाल ने बताया व खिलाडिय़ों के चयन में आदितेश्वर शरण सिंह देव व संघ के अध्यक्ष सोमेन्द्र प्रताप सिंह संघ के सचिव विनीत जयसवाल व अन्य सदस्यों ने खिलाडियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Categorized in: