रामानुजगंज(विकाश केसरी)- आमंत्रण धर्मशाला मे क्वारनटाइन किए गए दो युवकों का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जहां पूरे क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर घेर दिया गया है वही यहा कन्हर नदी पार कर झारखंड से छत्तीसगढ़ आने वाले  भैंसों के लिए बड़ी समस्या बन गई आज काफी संख्या में भैंस घंटों इस घेराव में फंसे रहे। जिससे ड्यूटी में तैनात आरक्षक भी काफी परेशान हुए काफी मशक्कत के बाद छत्तीसगढ़ से दोबारा भैंसों को झारखंड की ओर भेजा जा सका।

गौरतलब है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में भैंसे झारखंड से नदी पार करते हुए छत्तीसगढ़ आती हैं एवं शिव मंदिर घाट महामाया मंदिर घाट एवं राम मंदिर घाट के नीचे से होते हुए पुरानडीह की ओर चरने जाती हैं प्रतिदिन की भांति आज भी जब बड़ी संख्या में भैंसे आमंत्रण धर्मशाला के सामने झारखंड से छत्तीसगढ़ की ओर कन्हर नदी से आई तो एनीकट के पास घेराव होने के कारण वे सभी फस गई वही शिव मंदिर की ओर भी घेराव था जिस कारण दूसरी ओर भी नहीं जा सकी जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात आरक्षक नागेंद्र पांडे के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई की भैंसों को कैसे भगाएं काफी मशक्कत के बाद झारखंड दोबारा भेजा जा सका।

Categorized in: