रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के उत्साही युवाओं के द्वारा विगत 1 सप्ताह से झारखंड एवं बिहार के प्रवासी मजदूरों को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक गर्म भोजन प्रतिदिन कराया जा रहा है अब तक करीब पंद्रह हजार से अधिक मजदूरों को गर्म भोजन दिया जा चुका है वही साथ में मिनरल वाटर का पाउच, केला, तरबूज एवं खीरा भी बांटा जा रहा है।

                    गौरतलब है कि महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश तमिलनाडु ,तेलंगाना सहित अन्य प्रदेशों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में झारखंड, बिहार के मजदूर रामानुजगंज हो जा रहे थे। जिनके सामने खाने पीने की समस्या आ रही थी इस बीच नगर के आशीष गुप्ता प्रिंस गुप्ता अनिल ठाकुर भोला सिक्कू सिन्हा जोली गुप्ता विक्की गुप्ता सुरेश गुप्ता अशोक गुप्ता के द्वारा बंद पड़े आरटीओ के बगल में गर्म भोजन प्रतिदिन बनवा कर सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक विगत 1 सप्ताह से लगातार बांटा जा रहा है। वही गर्म भोजन के साथ मिनरल वाटर का पाउच केला खरबूज खीरा भी दिया जा रहा है।

सेवाभावी युवकों की नगर वासियों ने की सराहना- जिस प्रकार से इस भीषण गर्मी में तपती दोपहर में नगर के उत्साही युवकों के द्वारा मजदूरों को भोजन कराया जा रहा है उनके सेवा भाव की नगर वासियों ने जमकर सराहना की है।

कोरेना से बचाव के लिए भी कर रहे जागरूक- नगर के उत्साही युवकों के द्वारा जहां प्रवासी मजदूरों को गर्म भोजन कराया जा रहा है वहीं उन्हें कोरेना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग 20 सेकंड तक हाथ धोने सहित कोरेना से बचाव के लिए अन्य उपाय की जानकारी भी दी जा रही है।

सैनिटाइजर  से हाथ धुलाने के बाद दिया जा रहा है गरम भोजन- झारखंड बिहार के प्रवासी मजदूरों को गर्म भोजन पैकेट में देने देने के पूर्व सैनिटाइजर से उन्हें हाथ धुलवाया जा रहा है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भोजन देते समय किया जा रहा है।

झारखंड बिहार के मजदूरों ने छत्तीसगढ़  की सराहना- झारखंड बिहार के मजदूरों को जब गर्म गर्म भोजन छत्तीसगढ़ की सीमा पर प्राप्त होता है तब भोजन प्राप्त करके वे जहां गदगद होते ही हैं वहीं छत्तीसगढ़ की जमकर सराहना करने से भी नहीं चूकते। होटलों के नहीं खुलने से मजदूरों को पहले जहां खाली मिक्चर बिस्कुट से ही काम चलाना पड़ता था वहीं अब उन्हें भोजन प्राप्त हो रहा है।

Categorized in: