लखनपुर दिनेश बारी- 24/05/2020 क्वॉरेंटाइन सेंटर आईटीआई लखनपुर में कह रहे व्यक्ति के सेंटर में व्यवस्था का वीडियो वायरल होने के उपरांत वहां मौके पर पहुंच सेंटर पर भाजपा के द्वारा बाल्टी झाड़ू मक्का इत्यादि सामग्री नायाब तहसीलदार श्रुति धुर्वे को दिया गया।

लखनपुर में आरटीआई क्वॉरेंटाइन सेंटर में दिन रविवार को रह रहे एक व्यक्ति के द्वारा क्वॉरेंटाइन सेंटर में व्यवस्था के बारे में वीडियो बनाकर वायरल किया गया जिसमें मुख्य रूप से नहाने के लिए बाल्टी मग्गा झाड़ू इत्यादि सामग्री का नहीं होने के कारण लोगों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश गुप्ता पार्षद बीच किशोर पांडे शमीम खान लक्ष्मण साहू के द्वारा क्वॉरेंटाइन सेंटर में पहुंचे नायब तहसीलदार सुश्री श्रुति धुर्वे को बाल्टी मग्गा झाड़ू सामग्री प्रदान किया गया तत्पश्चात सेंटर में रह रहे लोगों को किसी प्रकार का दिक्कत ना हो इसके लिए भी आग्रह किया गया साथ ही साथ व्यवस्था में सहयोग के लिए भी तत्पर रहने की बात कही गई। और हर संभव मदद करेगे।

वहीक्वॉरेंटाइन सेंटर में अव्यवस्था कॉलम काफी देखा जा रहा है वहीं सेंटर में महिला पुरुष उनको भी एक साथ रखा जा रहा है अभी तक लखनपुर विकासखंड में 98 लोगों को क्वॉरेंटाइनसेंटर में मैं रखा गया है जिसमें 29 महिलाएं हैं और 79 पुरुष वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के एवं दूसरे प्रदेश के लोगों को भी एक साथ रखा जा रहा है जिससे कोरोनावायरस का प्रकोप और बढ़ने की संभावना ज्यादा हो रही है जबकि शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ क्षेत्र से आए लोगों को अलग सेंटर में रखा जाना है और प्रदेश के दूसरे राज्यों से आए लोगों को अलग सेंटर में रखने का व्यवस्था बनाना है परंतु इसमें सभी लोग एक साथ रहने से अव्यवस्था एवं कोरोनावायरस का प्रकोप और बढ़ने की संभावना बन जाती है।

Categorized in: