बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में रेत माफिया का आतंक बढ़ता जा रहा है। परन्तु इस बार रेत का स्वीकृत भंडारण करने वालों को बलरामपुर प्रशासन ने निशाना बनाया है। जिले के वाड्रफनगर के त्रिशूली में स्वीकृत रेत भंडारण करने वालो पर अवैध वसूली करने गए नायब तहसीलदार और उनकी टीम ने हमला कर दिया नायब तहसीलदार ने खड़े गाड़ियों में तोड़फोड़ भी किया एवं चालकों के साथ जातिगत गाली गलौज करते हुए चालकों के साथ मारपीट भी किया गया

सनावल निवासी सूर्यदेव सिंह ने नायब तहसीलदार विनय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि निजी दुश्मनी के कारण मेरे पुत्र पिंटू सिंह अजीत सिंह को झूठा आरोप लगाकर फसाया जा रहा है श्री सिंह ने बलरामपुर पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर कहा कि ग्राम पचावल चलखी पुल के पास नशे में धुत होकर आए नायब तहसीलदार 5 गुंडों के साथ आए और ट्रैक्टर और जेसीबी में तोड़फोड़ करने लगे तथा सामानों को तहस-नहस कर दिया और ड्राइवरों से पैसे की मांग करने लगे मेरे लड़के पिंटू सिंह अजीत सिंह के द्वारा मना करने पर उनके द्वारा अभद्र गाली गलौज किया गया और गाड़ियों को गड्ढे में धकेल दिया गया

उन्होंने कहा कि मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के द्वारा नायब तहसीलदार से मारपीट नहीं किया गया है सूर्यदेव सिंह ने उक्त आवेदन में कहा है कि प्रशासन झूठा आरोप लगा कर मेरे पुत्रों को फसाया जा रहा है हम लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है मेरे नाबालिक नाती और मेरी पत्नी और बहू को पुलिस जबरन उठाकर ले गई है नायब तहसीलदार विनय सिंह के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निजी दुश्मनी निकाला जा रहा है

कलेक्टर कुंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने मौके पर पहुंचकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया है । कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सयुंक्त रूप से कहा कि विधि सम्मत ही कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने तहसीलदार से बात कर पूरी जानकारी ली है और जिसके आधार पर ही आगे कार्यवाही की जा रही हैं। कानून सर्वोपरि है तथा कोई भी इससे ऊपर नही है।

Categorized in: