राजेंद्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर-बलरामपुर प्रदेश में तस्करी बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ आज बलरामपुर जिला मुख्यालय में भाजपा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध
बलरामपुर हनुमान मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने के बाद से ही प्रदेश में शराब माफिया गांजा माफिया से लेकर तमाम तरह की माफियाओं के तस्करों के हौसले बुलंद हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से तस्करों और आतंक प्रदेश में बढा है वहीं गंभीर चिंता का विषय है खासकर प्रदेश में जब से ढाई ढाई साल के राजनीति की चर्चा गंभीर हुई है तब से वर्तमान सरकार की पूरी उर्जा केवल खुद को बचाने में लगी है प्रदेश में किसी भी विषय से कोई मतलब नहीं रखा गया है

शांति का टापू कहे जाने वाला छत्तीसगढ़ अब घटना का गढ़ हो गया

शांति का टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में ऐसी ऐसी घटनाएं हो रही है जैसे इससे पहले कभी देखा नहीं गया प्रदेश में हम ऐसी घटनाओं की कल्पना भी नहीं कर सकते थे चाहे पत्थलगांव में शोभायात्रा पर गांजा तस्करों द्वारा गाड़ी में चढ़ा कर सरेआम श्रद्धालुओं को कुचल कर मार देने दर्जनों किसान आदिवासियों को गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला हो या प्रदेश के सत्ता समर्पित लोगों द्वारा आयोजित दंगे में कवर्धा जैसे छत्तीसगढ़ इन घटनाओं से आक्रोशित आंदोलित और शर्मसार है

प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक

भाजपा जिला प्रवक्ता जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि कांग्रेस समर्पित संरक्षित तस्करों और अपराधियों का प्रदेश में बोलबाला हो गया है अनेक जगह कांग्रेश के नेता सीधे तौर पर गांजा शराब समेत अन्य तस्करी में जुड़े हुए हैं और शेष जगह उनके संरक्षण में यह कारोबार चलाया जा रहा हैं। आदिवासियों किसानों को कुचलने के रूप में सामने आया है कांग्रेस इस घटना के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है
भाजपा द्वारा लगातार आवाज उठाने पर पत्थलगांव में महज एक मृतक को मुआवजा की घोषणा मात्र सरकार ने खानापूर्ति कर ली है उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दर्जनों लोगों के लिए ना तो कोई सहायता राशि दी गई है और ना ही उन्हें देखने शासन की तरफ से कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति गया है
नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़े का विश्लेषण करें तो 2020 के आंकड़े की बात करें तो छत्तीसगढ़ आज किशोरों द्वारा किए अपराध पुलिसकर्मियों की हत्या में पहले स्थान पर तो आदिवासियों के नाबालिक बच्चों के बलात्कार के मामले दर्ज है हत्या के तीसरे स्थान पर प्रदेश में 2 वर्ष में 26सौ अपहरण और 6हजार
से अधिक नाबालिगों के लापता होने की प्रकरण दर्ज है पिछले सत्र में मिली जानकारी के अनुसार मात्र डेढ़ वर्ष महिलाओं के खिलाफ दुराचार और गैंगरेप 6हजार पांच सौ से अधिक मामले दर्ज हुए हैं यानी केवल दर्ज मामले के अनुसार ही रोज बलात्कार के 12 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं
प्रदेश में किसानों की आत्महत्या जैसी स्थिति नहीं आई थी लेकिन खुद शासन के आंकड़े के अनुसार केवल 2 साल में 14हजार 9 सौ68 आत्महत्या के प्रकरण दर्ज हुए हैं छत्तीसगढ़ में 61सौ मजदूरों के और 439 किसानों के आत्महत्या के प्रकरण दर्ज हुए हैं

उन्होंने बताया कि पत्थलगांव और कवर्धा आदि मामले में निष्पक्ष न्यायिक जांच हो मृतकों को एक करोड़ और घायलों को 50-50 लाखों रुपए की सहायता राशि दी जाए सिलगेर समय पुलिस एवं अन्य हत्या के मामलों में किसानों मजदूरों आदि की आत्महत्या के सभी प्रकरणों में लखीमपुर की तरह तुरंत सहायता राशि दी जाए तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के लिए एसआईटी एसटीएफ का गठन हो जैसे निम्न मुद्दों को लेकर भाजपा ने आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया वही धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में छोटे लाल गुप्ता अजीत सिंह मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता बंसीधर गुप्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिलेभर से उपस्थित रहे

Categorized in: