0 राज्य शासन के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
0 कार्रवाई के आभाव में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी            

 सूरजपुर। कवर्धा में हुए भगवा ध्वज का अपमान व हिन्दुओ पर एकपक्षीय कार्यवाही के विरोध में मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वाधान में सर्व हिन्दू समाज के द्वारा यहां थाने के सामने धरना प्रदर्शन कर राज्य शासन के नाम कलेक्टर को सौंपा है। ज्ञापन में पूरे घटना क्रम का उल्लेख करते हुए  पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाते हुए  मांग की गई है कि पूरी घटना की न्यायिक जांच की जाये और जिहादी मानसिकता वाले जिन्होंने भगवा ध्वज का अपमान व मारपीट करने वालो की पहचान कर उन्हें दंडित किया जाये।दर्ज किये गये हैं वे मामले निःशर्ते वापस लिये जाये। जिन अधिकारियों की विवेकहीनता के कारण बर्बर लाठी चार्ज हुआ और 3 हजार से अधिक लोगों को सरेआम पीटा गया ऐसे एस. पी., कलेक्टर, थानेदार , नायब तहसीलदार को तत्काल निलंबित कर लाठी चार्ज की न्यायिक जांच की जाये।कवर्धा एवं छत्तीसगढ़ प्रांत में अवैध रूप से रह रहे लगभग 6 लाख लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाये, कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के संरक्षण में नगर के एतिहासिक भोजली तालाब को एक समुदाय द्वारा कब्जा कर लिया गया है उसे तत्काल मुक्त कराया जाऐं।  कवर्धा करपात्रि जी महराज एवं कबीर पंथ के आचार्यो की कर्मस्थली रही है।  छ.ग. सरकार तत्काल मोहम्मद अकबर को मंत्री पद से हटायें तथा उनके विधानसभा की सदस्यता समाप्त की जाये। उक्ताशय की मांग का ज्ञापन जिले में धरना एवं रैली के साथ सौंपा गया  है।  मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में  अभियान चलाने व दशहरे के दिन कबीरधाम जिला के प्रत्येक ग्रामों में रावण के साथ स्थानीय विधायक मोहम्मद अकबर का पुतला दहन करने, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Categorized in: