मनेंद्रगढ़ ! ग्राम पंचायत चनवारीडऻड मैं सरगुजा विकास प्राधिकरण मद से भरतपुर सोनहत विधायक राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरों ने 5 लाख की लागत से बनने वाली नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया था लेकिन भूमि पूजन के बाद भी नाली निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया है निर्माण कार्य अधर में लटक गया है ! सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के जनपद सदस्यों के निर्वाचन के पश्चात जनपद पंचायत के सभागार कक्ष में शपथ ग्रहण के दौरान भरतपुर सोनहत विधायक राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरों ने सरगुजा विकास प्राधिकरण मद से प्रत्येक जनपद सदस्य के क्षेत्र में विकास कार्य हेतु पऻच पऻच लाख रुपए की राशि की घोषणा की थी जिस राशि के अंतर्गत ग्राम पंचायत चनवारीडऻड में कमल के घर से लेकर दुर्गा के घर तक लगभग 200 मीटर की नाली निर्माण हेतु जनपद सदस्य कविता दीवान ने प्रस्ताव रखा था जिस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए पंचायत के द्वारा राज्य मंत्री गुलाब कमरों से विधिवत भूमि पूजन कराया गया था लेकिन भूमि पूजन के लगभग एक माह बाद भी नाली का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है ! सूत्रों के अनुसार विधायक श्री कमरों के द्वारा जनपद सदस्यों को विकास के लिए 5 लाख राशि उपलब्ध कराई गई थी जनपद सदस्य द्वारा नाली निर्माण की योजना बनाई गई लेकिन अब जनपद सदस्य सरपंच के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है सरपंच द्वारा अपने किसी खास चहेते के द्वारा नाली निर्माण कराए जाने की बात कही जा रही है वही जनपद सदस्य द्वारा खुद के देखरेख में कार्य कराए जाने की बात कही जा रही है जिससे राशि का सदुपयोग हो और राशि भ्रष्टाचार की भेंट ना चढ सके! सूत्रों का कहना है कि कहीं ऐसा ना हो कि गुणवत्ता विहीन नाली का निर्माण होकर राशि को भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ा दिया जाए ! जिस तरह से लॉक डाउन के बीच आनन-फानन में भरी दोपहर में चिलचिलाती धूप में नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कराया गया था उस तरह से नाली निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया है !

Categorized in: