लखनपुर -(दिनेश बारी)- लुंड्रा विधायक के द्वारा लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलदगी, चांदो, पूटा और कुसु पहुंचकर मनरेगा कार्यो का जायजा लेते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया ,साथ ही बैंक सखियों के सराहनीय कार्य की भी प्रशंसा की। विधायक ने राजीव गांधी न्याय योजना के बारे में भी मजदूरों को विस्तार से बताया। उन्होंने मनरेगा में कार्य कर रहे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आप सभी लोगो का भला सोचती है। यह सरकार किसानों की सरकार है, गरीबों की सरकार है जो सभी वर्गो का भला सोचती है। आप सभी को बैंक न जाना पड़े इसके लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार के ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग और पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव जी ने बैंक सखी के माध्यम से आपके कार्यस्थल पर ही भुगतान कि सुविधा करवाई है। आप सभी सामाजिक दूरी बना कर अपना अपना काम करे। आज पूरे विश्व में कॉरोना बीमारी फैली हुई है, पर इससे डरना नहीं है, इससे हम सभी को लड़ना है। हमेशा मास्क लगाकर रहे, और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। अपने हाथो को साबुन से धोएं। कोई भी बाहर से आए तो तुरंत उसकी जानकारी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या नजदीकी थाना में सूचना दे। इस दौरान विधायक ने मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों को निशुल्क दवा वितरण भी किया। और बैंक सखी के इस महतवपूर्ण काम की सराहना भी की। इस दौरान उनके साथ जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, दिनेश तायल, असफाक खान, मकसूद हुसैन, इंजीनियर अभिषेक मिंज, बैंक सखी बैजन्ती दास सहित सभी ग्राम के सरपंच, सचिव , जनपद सदस्य और ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

Categorized in: