राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर- बलरामपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर बलरामपुर पहुंची सरगुजा सांसद रेणुका सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बलरामपुर पहुंचे सरगुजा सांसद रेणुका सिंह कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलाकात के पश्चात कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करते हुए क्षेत्र की गतिविधियों से रूबरू हुई। जिसके बाद आज आपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंडो परिवार के घर जाकर उन लोगों से मुलाकात की। बीते कुछ दिनों पहले ही पंडो महिला की मौत के मामले सामने आए था। जिसके बाद एक पंडो महिला के प्रसव के बाद नाल नहीं काटने के मामला कुछ दिन पहले हुआ था। इन सब की समस्याओं को देखते हुए सरगुजा सांसद एवं जिले के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ समस्याओं को सुनने बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के बरवाही,दोलंगी ग्रामीणों के बीच पहुँची। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत पंडो जाति के लोगों की मौत के संबंध में स्थानीय लोगों से एवं पंडो लोगों से बातचीत की।उन्हें समझाइश दी की जब भी किसी प्रकार की कोई समस्या हो वह तत्काल डॉक्टरों से परामर्श लें । झाड़-फूंक या ओझा वैद्य के चक्कर में ना पड़े। प्रसव के कुछ दिनों के बाद मृत हुई महिला के परिजनों से भी सरगुजा सांसद ने मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया की हिम्मत से काम ले । जहां परिजनों को सांसद के द्वारा सहयोग राशि भी प्रदान की गई। जहां उपस्थित पंडो लोगों के द्वारा सरगुजा सांसद से बताया गया कि उन्हें किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलता है यहां तक कि उनके मोहल्ले में पीने तक की शुद्ध पानी की व्यवस्था तक नहीं है । जहा उपस्थित सरपंच और सचिव को निर्देशित किया गया कि किस शासन की जितनी भी योजनाएं चल रही है उन योजनाओं का लाभ पंडो परिवारों को मिलना चाहिए। पंडो परिवारों को पेयजल की समस्या को देखते हुए सांसद ने तत्काल सचिव को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द यहां पर पेयजल की उचित व्यवस्था की जाए। श्रीमती सिंह ने शिक्षा,स्वास्थ्य एवं अपने अधिकार के बारे में ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की। सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने कहा की विशेष जनजातियों के लिए सरकार में कई योजनाएं चल रही हैं इन योजनाओं के बारे में नई जानकारी नहीं होने की वजह से इनका लाभ या नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा इन्हें इसी बात को लेकर जागरूकता फैलाने और जागरूक रहने की बात कही गई है। इस प्रवास के दौरान विकेश साहू, सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता

Categorized in: