0भाजपा जिला व मंडल पदाधिकारियो की हुई बैठक

सूरजपुर।भाजपा जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्ष एव मंडल प्रभारियों की बैठक पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिला संगठन प्रभारी राजा पांडेय व  जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ| जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में  शक्ति केन्द्र प्रभारी ,संयोजकों व सहसंयोजको के विधानसभा स्तरीय बैठक के तैयारियों की समीक्षा की गई|आगामी 14 सितंबर को जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र का सूरजपुर ,भटगांव विधानसभा क्षेत्र का भैयाथान व प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतापपुर मे वृहद पदाधिकारी बैठक करने का निर्णय लिया गया |पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि सरकार के संरक्षण मे धर्मांतरण का गंदा खेल हो रहा है इस लडाई को गांव गांव तक भाजपा कार्यकर्ता लडने के लिए तैयार रहें| जिला संगठन प्रभारी राजा पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी बूथ की रचना व्यवस्था दुरूस्त करें राजनीति में असली लडाई बूथ पर होती है इसलिए एक एक बूथ को मद्देनजर कार्ययोजना तैयार करें|भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि जिले लगातार संगठनात्मक गतिविधियां संचालित हो रही हैं ऐसे में सभी कार्यकर्ता एक एक बूथ का आकडा व सही जानकारी एकत्रित कर चुनावी तैयारी में जुटें उन्होंने कहा कि शक्ति केन्द्र की रचना के अनुरूप सभी पदाधिकारियों को जवाबदारी बांटकर काम करें|उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय भवन का निर्माण प्रारंभ हो चुका है उसमें सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका व सहयोग अपेक्षित है|जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल ने विधानसभा सभा स्तरीय बैठकों व मतदान केन्द्र पर डाटा संकलन की चर्चा की | कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुरली सोनी ने किया| इस अवसर पर रामू गोस्वामी, पुष्पा सिंह, भूलन सिंह, महेश्वर पैकरा ,थलेश्वर साहू,अशोक सिंह, संदीप अग्रवाल ,शशि तिवारी, श्यामा पांडेय, शशिकांत गर्ग, शिव प्रसाद सिंह, दीपेंद्र चौहान, लक्ष्मी राजवाड़े, रविन्द्र भारती, बसंत कुशवाहा, राजेश्वर तिवारी, अजय अग्रवाल, मार्तण्ड साहू,सुभाष राजवाड़े, राजेश तिवारी, लीलू गुप्ता, रामेश्वर बैस,अक्षय तिवारी, देवधन बिझिया,लवकेश पैकरा,प्रदीप द्विवेदी, बलराम सोनी,सुरेंद्र राजवाड़े, भगवान मिश्रा मौजूद रहे।

Categorized in: