दतिमा मोड़ (अनूप जायसवाल)- सूरजपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। करंजी चौकी इलाके के केनापारा अंधा मोड़ पास एक बोलेरो क्रमांक CG 29 A O389 औऱ बस का जबरदस्त टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में 2 लोग की मौत व 4 गंभीर रूप से घायल है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान का काम शुरू कर दिया है। राज कुमार राजवाड़े का मौके पर मौत हो गई है जो कि करसु का निवासी है और एक का हॉस्पिटल में मौत होना बताया जा रहा है, कुछ पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं। पितंबर राजवाडे, धनश्याम राजवाडे, श्यामलाल राजवाडे आदि लोग घायल है।

दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हुई है, भीषण टक्कर होने के कारण बोलेरो दूर जा फेकाया। बताया जाता है कि बोलेरो में 6 लोग सवार थे। ये सभी अबिकपुर से खोपा धाम जा रहे थे। वहीं आंनद बस क्रमांक CG 15 AB 1055 प्रतापपुर का है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्‍या में स्‍थानीय लोग जमा हो गए। शासन के द्वारा वाहन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण तत्काल चौकी प्रभारी करंजी संजय गोस्वामी अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल भेज दिया है।

Categorized in: