बलरामपुर विकासखण्ड बलरामपुर के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में यूनिसेफ व जिला प्रशासन के संयुक्त पहल से सीख कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सीख मित्र अर्थात् वालेंटियरों के द्वारा शालाओं में विभिन्न गतिविधियों एवं खेल के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल द्वारा आज सीख कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान सीख मित्रों से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान प्राथमिक शाला लेंजुआपारा के वालेंटियर द्वारा बताया गया कि गतिविधि आधारित सीख पिटारा एक दिन पूर्व मोबाईल पर वाट्सअप के माध्यम प्राप्त होता है एवं उसके माध्यम से हम बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाते हैं। भ्रमण के दौरान प्राथमिक शाला पचावल पहुंचने पर उन्होंने कक्षा पहली के छात्र से प्रश्न पूछे तथा छात्र ने भी तत्परता एवं निर्भीकतापूर्वक उत्तर दिया। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने बच्चे से प्रभावित होकर उसे पुरस्कृत किया। सीख मित्रों को प्रोत्साहित करने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाये जाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये गये।
निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती आशारानी टोप्पो एवं विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री अनिल तिवारी तथा संकुल समन्वयक व शिक्षकगण उपस्थित थे।

Categorized in: