विवेक पांडे बलंगी -बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर बिकासखण्ड अंतर्गत बलंगी इस्थित प्राचीन बंशीधर मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। कोरोना संक्रमण कम होने के साथ पाबंदियां हटने से कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है। मंदिर में तैयारी जोरों पर है। रंग-बिरंगी झालरों से सजाने की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर समति के अध्यक्ष पंडित राजकिशोर शुक्ला ने बताया कि तैयारी पूरी हो गई है हर वर्ष की भांति इस बार भी मंदिर में भजन कीर्तन होगा। हर भक्त प्रभु के दर्शन कर सकें इसके लिए पूजन और आरती का विशेष व्यवस्था भी मंदिर समिति द्वारा किया जाएगा।
बंशीधर मंदिर के पुजारी सचितानंद दुबे बताया कि कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस बार जन्माष्टमी 30 अगस्त 2021, सोमवार को पड़ रही है। मंदिर में अभी से ही कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
अष्टमी के दिन जन्में भगवान कृष्ण को विष्णु जी का ही अवतार माना जाता है। इस दिन भक्त पूरा दिन उपवास करते हैं। रात के 12 बजे तक भगवान कृष्ण जी का जागरण, भजन, पूजन-अर्चना करते हैं. जन्माष्टमी के दिन भक्त अपने घरों में कान्हा जी का पालना सजाते हैं। उस पर उन्हें बैठाते हैं और उसे फूलों और गुब्बारों से सजाते हैं। कान्हा जी कि फैंसी पोशाक पहनाते हैं, जेवर पहनाकर सजा कर पालने में झूला झूलाते है।


जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचाग के अनुसार इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त 29 अगस्त, रविवार को रात 11:25 से शुरू होकर 30 अगस्त, सोमवार रात 1:59 तक रहेगा। यही नहीं, पूजन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को रात 11:59 से देर रात 12:44 तक रहेगा. अतः रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत 30 अगस्त, सुबह 6:39 से होकर 31 अगस्त सुबह 9:44 तक रहेगा।

Categorized in: