बलरामपुर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर 9 सूत्रीय संवैधानिक अधिकारों के लिए पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य शासन प्रशासन की सूचना देकर 19 जुलाई 2021 से 26 जुलाई 2021 तक चरणबद्ध प्रदेश में स्थानीय मुद्दों के साथ ब्लॉक स्तरीय धरना का आयोजन किया गया परंतु उन मुद्दों पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर कोई भी आश्वासन नहीं मिलने बाद अब शासन तथा जिला प्रशासन द्वारा स्वाधीनता एवं स्थानीय मुद्दों पर समाज की अपेक्षा की गई जिसको देखते हुए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के द्वारा 30 अगस्त को सर्व आदिवासी समाज के अनेक मुद्दे पर प्रदेश एवं ब्लॉक स्तरीय पर नाकेबंदी करने का फैसला लिया गया है। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर ने बताया कि हम अपनी मांगों को लेकर बलरामपुर जिला प्रशासन को पूर्व में भी अवगत कराते आए हैं और आंदोलन को लेकर भी अवगत करा चुके हैं हम अपनी मांगों को लेकर अडिग है हमारी मांग जब तक पूरी नहीं होती हम चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करते रहेंगे।

Categorized in: