भाजपा महिला मोर्चा जिले की प्रथम कार्यसमिति संपन्न

सूरजपुर।भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति यहां भाजपा कार्यालय में  महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व’ संसदीय सचिव चंपा देवी पावले प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा महिला मोर्चा प्रभारी प्रवीण सिंह एवं जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के आतिथ्य में आयोजित की गई। उपरोक्त कार्यक्रम में  महिला मोर्चा के बहनों द्वारा उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को राखी बांध कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अग्रवाल व टीम के द्वारा महिला मोर्चा के सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई दी गई।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंपा देवी पावले ने कहा कि जिले की महिला मोर्चा एक सशक्त टीम है जो जिलाध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में पार्टी संगठन का कार्य निरंतर और समन्वय के साथ कर रही है। प्रदेश की  जनता को दिग्भ्रमित कर कांग्रेस ने सरकार बनाया है उसे उखाड़ फेंकने हेतु आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। महिला मोर्चा इस कार्य को पूरा करने हेतु संकल्पित हो चुकी है। प्रदेश उपाध्यक्ष उद्देशवरी पैकरा ने कहा कि जिले की महिला  जागरूक हो गई हैं और महिला मोर्चा मजबूती के साथ मतदान केंद्र तक अपने संगठन की संरचना कर ली है और पार्टी को मजबूत आधार देने का काम कर रही हैं। जिसका लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव मे निश्चित तौर पर मिलेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने  कहा की महिलाओं के द्वारा पार्टी के साथ साथ मतदान केंद्रों में टीम बनाई जा रही है तथा पार्टी के सभी कार्यक्रमों को अब मतदान केंद्रों तक ले जाने की आवश्यकता है। कांग्रेस सरकार योजनाओं को बंद कर महिलाओं और किसानों के साथ जो अत्याचार कर रही है उसके खिलाफ जन आंदोलन किया जायेगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री परमेश्वरी  राजवाड़े एवं महिला मोर्चा  प्रभारी प्रवीण सिंह के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में जो अनेक योजनाएं चलाई जा रही है उसके बारे में विस्तृत रूप से बात रखी गई और कहा गया कि केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए  ही उज्जवला योजना तथा अन्य बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

जिस पर भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केंद्र की योजनाओं पर रोड़ा अटकाया जा रहा है। महिला मोर्चा  के द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक ले जाकर आमजन को लाभ दिलाने का प्रयास करेगी। भाजपा जिला महामंत्री राजेश महलवाला ने कहा की महिलाओं की दोहरी भूमिका होती है एक तरफ उन्हें घर परिवार चलाकर व्यस्त रहना पड़ता है और उसी व्यस्ततम समय से समय निकालकर राजनीतिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगी हैं और मजबूती के साथ काम भी कर रही हैं ऐसी नारी शक्ति को मैं प्रणाम करता हूं। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राम कृपाल साहू जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह के द्वारा भी संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा अब राजनीति क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं l 

    महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा की महिला मोर्चा की टीम गठन होने के उपरांत यह पहली कार्यसमिति है और इस कार्यसमिति में जिले के कोने कोने से आकर सभी जिला पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य और सभी मंडल अध्यक्षों ने साबित कर दिया कि महिला मोर्चा की टीम भी किसी से कम नहीं है। मंच संचालन महामंत्री बीना गुप्ता एवं नूतन विश्वास के द्वारा किया गया आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयोजक जया कर मंजूषा भगत, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी ज्योति सिंह सहित भाजपा जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक  महबुला रजा महिला मोर्चा से श्रीमती शांति सिंह श्रीमती सुमन सिंह श्यामा पांडे गीता जयसवाल किरण खेश पूर्णा जयसवाल  कुसुम सिंह संध्या सिंह महेश्वरी शर्मा देव मुनिया साहू किरण साहू अनीता तिवारी लीलावती कुशवाहा शकुंतला पाठक अनीता मिश्रा धन कुमारी देवांगन महरजिया सिंह रीना शर्मा चंद्रकला साहू चंद्रकला चक्रधारी पूनम देव शकुंतला देवांगन सरोज साहू कन्याकुमारी मीना रजवाड़े लक्ष्मी सिंह फुलवरिया रजवाड़े नीलमा पैकरा सीता जयसवाल सुमित्रा राजवाड़े रामपति सिंह कुसुम लता हीरा मती रानू सिंह पुनीता देवांगन रीना सरदार सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे l

Categorized in: