अंबिकापुर – कलेक्टर संजीव कुमार ने कहा कि किसानों को वर्मीकम्पोस्ट खरीदने के लिए किसी प्रकार की दबाव या अनिवार्यता नहीं रखी गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों के समझाईश एवं प्रोत्साहन से किसान स्व प्रेरित होकर वर्मीकम्पोस्ट समितियों से क्रय कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ने आंदोलन स्थल पर उक्त बातों को बताया जिसके बाद जिला अध्यक्ष जनमेजय मिश्रा द्वारा अनशन समाप्त किया गया तत्पश्चात भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी जनमेजय मिश्रा, अनिल जयसवाल, राजू पांडे , अजय सिंह ,मनीष बारी, प्रवीण गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, नंद किशोर ताम्रकार को खीर खिलाकर समापन कराया।

ज्ञातव्य हो कि सरकारी गोबर खाद सरकारी कंपोस्ट खाद को किसानों को खरीदने हेतु बाध्य किये जाने वह निचले स्तर पर समिति द्वारा किसानों के ऊपर यह कह कर दबाव बनाने की चेष्टा जिसमें कंपोस्ट खाद खरीदना अनिवार्य है अन्यथा यूरिया नहीं दिया जाएगा के कारण समस्या ग्रस्त किसानों को लेकर इस बाध्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष मिश्रा के द्वारा लगातार 16 अगस्त से स्थानीय डाटा सेंटर के सामने टेंट लगाकर दिन-रात भूखे अनशन किया जा रहा है।

19 अगस्त को भाजपा प्रतिनिधि मंडल के कलेक्टर सरगुजा से मुलाकात कर चर्चा की गई एवं विषय से अवगत कराने के परिणाम स्वरूप जिला प्रशासन के पी आर ओ के नाम से विज्ञप्ति जारी कर यह स्पष्ट किया गया की सरकारी कंपोस्ट खाद खरीदने के संबंध में किसानों के लिए कोई बाध्यता नहीं है।

   उक्त आश्वासन के पश्चात भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा या स्पष्ट किया गया कि किसी भी समिति में कंपोस्ट खाद खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता, आंदोलन को सफलता प्रदान करने हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Categorized in: