रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने रामानुजगंज शहर के विभिन्न वार्डों में निवास कर रहे राशन कार्ड विहीन परिवारों के लिए राशन कार्ड जारी करने की मांग जिले की कलेक्टर संजीव कुमार झा से की है।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि रामानुजगंज के विभिन्न वार्डों में कई परिवार ऐसे हैं जो रोजी मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं वर्तमान समय में वैश्विक महामारी करोना के मद्देनजर लाकडाउन लागू होने के कारण ऐसे परिवारों के समक्ष जीविकोपार्जन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है ऐसी परिस्थिति में इन परिवारों को राशन कार्ड जारी किया जाना अति आवश्यक हो गया है जिससे उन्हें ससम्मान पर्याप्त राशन मिल सके। इस हेतु नगर पंचायत कार्यालय की ओर से लगभग 170 परिवारों का आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ खाद्य शाखा कलेक्टर कार्यालय बलरामपुर को पहुंचाया जा चुका है नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कलेक्टर संजीव कुमार झा से रामानुजगंज के सभी राशन कार्ड विहीन परिवार को प्राथमिकता देते हुए राशन कार्ड जारी करने का अनुरोध किया है ।

Categorized in: