अनिल उपाध्याय

सीतापुर:-सेव इंडिया फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर में आयोजित भारत बचाओ आंदोलन में शामिल होने गये नगर के दो युवाओं का नगर आगमन  पर भव्य स्वागत किया गया।इस आंदोलन में दोनों युवाओं ने सरगुजा जिले का नेतृत्व करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सीतापुर का नाम रोशन किया था।   

विदित हो कि सेव इंडिया फाउंडेशन द्वारा भारत बचाओ आंदोलन के तहत देश में समान शिक्षा,समान नागरिक संहिता,घुसपैठ नियंत्रण,धर्मांतरण नियंत्रण एवं जनसंख्या नियंत्रण समेत पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में दिल्ली के जंतर मंतर में सात दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था।इस आंदोलन में पूरे देश से लोग शामिल होने दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचे थे वही सरगुजा जिले का नेतृत्व करते हुए नगर के दो युवा रूपेश आर्य गुप्ता एवं दीपक दास भी इस आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।आंदोलन समाप्त होने के बाद दोनों युवाओं का नगरगमन पर नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया।गायत्री मंदिर प्रांगण में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नगरवासियों द्वारा दोनों का फूलों की माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

नगरवासियों द्वारा सम्मान प्रदान किये जाने से उत्साहित रूपेश आर्य गुप्ता एवं दिपक दास ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस आंदोलन का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है इसके बदले लोगो ने हमे सम्मानित कर हमारा उत्साह बढ़ाया है।इस अवसर पर भवानी सिंह अंजनी कुमार शाह श्रीमती नीरू मिस्त्री श्रीमती सविता कंसारी नवीन अग्रवाल अरुण सोनी अनिल दास मोती सोनी किशन उपाध्याय संकेत गुप्ता सहित काफी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Categorized in: