राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर बलरामपुर जिले लगातार पुलिस अधीक्षक के द्वारा समय-समय पर थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आबकारी जुआ अवैध मादक पदार्थों में कार्रवाई को निर्देश दिए जाते हैं वह गणेश मोड़ चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस ने देशी कट्टे के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गणेश मोड़ पुलिस ने बताया कि आरक्षक बलराम कौशिक को लोगों के द्वारा सूचना मिली कि महाराजगंज में एक व्यक्ति के द्वारा देसी कट्टा लेकर घूम रहा है और लोगों दिखा रहा है इस बात की जानकारी तत्काल थाना प्रभारी ने इस बात जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की पुलिस ने आरोपी को घेरा बंदी करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी तौलन सिंह ग्राम महाराजगंज का रहने वाला बताया तथा आरोपी कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है आरोपी के खिलाफ गणेश मोड़ चौकी में आर्म एक्ट धारा 25 के तहत कार्यवाही की गई है इस कार्यवाही में उप निरीक्षक अश्वनी दीवान आरक्षक बलराम कौशिक रंजन सिंह नगर सैनिक प्रदीप सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Categorized in: