राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर _बलरामपुर जनपद पंचायत रामाचन्द्रपुर के अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में कार्यरत ग्राम पंचायत डिण्डो की रोजगार सहायक श्रीमती दीपमाला यादव द्वारा मनरेगा कार्य में अनियमितता किया जाना पाया गया है। जिसके फलस्वरूप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के द्वारा श्रीमती दीपमाला यादव को पद से पृथक कर दिया गया है। ग्राम पंचायत डिण्डों के जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत उपरांत रोजगार सहायक श्रीमती दीपमाला यादव पर लगाये गये आरोपों की जांच की गई। जिला पंचायत के शिकायत निवारण अधिकारी द्वारा जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर ने रोजगार सहायक को पद से पृथक कर दिया है।

Categorized in: