मनेंद्रगढ़ ! छत्तीसगढ़ में शिक्षा कर्मियों को पुरानी पेंशन दिलाने को लेकर एक नया संघ प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ का गठन किया गया है ! जिस संघ के मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के लिए शिक्षक हजरत अली को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ! नवनियुक्त प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के मनेंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हजरत अली ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी पेंशन की मांग को लेकर पूरे प्रदेश स्तर पर 1998 – 99 के शिक्षाकर्मियों की एक अलग संघ प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ बना है जिसके प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान मिश्रा ने सभी जिलों में जिला अध्यक्ष मनोनीत कर 146 विकास खंडों में अति शीघ्र ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत कर प्रांतीय बैठक बुलाकर पुरानी पेंशन के संबंध में रणनीति बनाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी! केंद्र सरकार द्वारा 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए एनपीएस लागू की है उनकी नियुक्ति 1998 – 99 की है उन्हें भी पुरानी पेंशन मिलना ही चाहिए क्योंकि उनकी नियुक्ति भी 2004 के पहले की है ! अपनी बात संघ के माध्यम से पुरजोर तरीके से रख पाएंगे इसलिए प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ का निर्माण किया गया है !

Categorized in: