मनेंद्रगढ़ ! युवा कांग्रेस मनेंद्रगढ़ की टीम वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व्य॑कटेश सिंह के नेतृत्व में 5 अगस्त 2021 को हो रहे संसद घेराव में शामिल होने मंगलवार को दिल्ली रवाना हुई है ! दिल्ली में 5 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के नेतृत्व में म॑हगाई, जासूसी कांड, केंद्र सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में किए जा रहे संसद घेराव में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव वेंकटेश सिंह, रंजन शर्मा, संकेत शर्मा, ऋषि तिवारी, शेष तिवारी, शुभम सिंह, शशांक निसाद आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए!

Categorized in: