रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक बृहस्पत सिंह के आज देर शाम रामानुजगंज आगमन पर समर्थकों का हुजूम स्वागत में उमड़ पड़ा चांदनी चौक पर बड़ी संख्या में समर्थक आतिशबाजी के साथ विधायक का स्वागत किया वही भीड़ ईतनी हो गई विधायक पैदल चांदनी चौक से अपने घर तक समर्थकों के साथ गए। अपने स्वागत से अभिभूत विधायक ने कहा कि आप लोगों का जो मेरे प्रति प्यार एवं सम्मान है इससे मेरी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि रामानुजगंज विधानसभा के हर एक मतदाता के उम्मीदों पर खरा उतरु एवं उनके लिए कार्य करु। आप लोगों ने जो मेरे से जो उम्मीद की है उससे आगे बढ़कर मैं कार्य करना चाहता हूं।

विधायक ने कहां की बलरामपुर रामानुजगंज क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सहयोग एवं आशीर्वाद से आज विकास कार्य के लिए कोरोना काल के इस विपरीत परिस्थिति में भी बलरामपुर रामानुजगंज क्षेत्र में विकास कार्य के लिए फंड की कमी नहीं है शिक्षा स्वास्थ्य,सड़क, बिजली, पुल सहित अन्य कार्य हो रहे हैं हमारे विधानसभा का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूते नहीं है। मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि आप मेरे से जितना चाहते हैं उससे मैं अधिक करूं। श्री सिंह ने विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद आज मैं जैसे ही अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया मुझे बलरामपुर से लेकर रामानुजगंज तक जो लोगों का प्यार आशीर्वाद मिला उससे मेरी जवाबदारी और बढ़ जाती है। विधायक की स्वागत में कांग्रेस नेता अशोक जयसवाल,अरुण अग्रवाल,विनोद तिवारी,अरविंद दुबे, जसवंत सिंह, अभिषेक सिंह आफताब आलम, अजय गुप्ता, राजा चौबे, व्यास मुनि इम्तियाज अंसारी, विकास दुबे, विकास गुप्ता मोनू ठाकुर निशांत चौबे, मितगई सरपंच प्रेम सागर सिंह,पुरानीडीह सरपंच मदन, अमृत जयसवाल, मंगलेश प्रजापति,दिलीप गुप्ता, सनोज दास, मुकेश गुप्ता मनोज विस्वास, हीरामन सिंह सरपंच धनेश्वर मंडल सुकुमार मंडल झंडू मजूमदार, अशोक गौड़ संतोष गुप्ता नईम खलीफा आशीष रवि प्रदीप कश्यप सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

          

जमकर हुई आतिशबाजी……. विधायक के आज आगमन के पूर्व से ही आतिशबाजी की जा रही थी जैसे ही विधायक पहुंचे जमकर आतिशबाजी एवं फूल मालाओ के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

Categorized in: