मनेंद्रगढ़ ।-“विहंगम योग यंग समाज” द्वारा गुरु पूर्णिमा का विधिवत आयोजन पंचमुखी हनुमान मंदिर हसदेव गंगा तट में किया गया। इस अवसर पर महर्षि सदाफल देव जी की स्मृति में विविध सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वोपरि धर्म चंद्र श्री की स्मृति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विहंगम योग के कोरिया जिले के संयोजक एवं पतंजलि योग समिति के संरक्षक ठाकुर प्रसाद केसरी ने विहंगम योग के विभिन्न भक्ति भाव एवं धार्मिक प्रसंगों का उल्लेख किया। गुरु पूर्णिमा का विशेष कार्यक्रम समस्त श्रद्धालुओं के जन सहयोग से संपन्न हुआ ।जिसमें अनीता फरमानिया का विशेष सहयोग रहा। हवन पूजा में पतंजलि योग समिति के योग साधक विश्वनाथ गुप्ता एवं अर्चना गुप्ता सम्मिलित होकर अनुष्ठान में विश्व कल्याण के लिए पावन आहुति दी ।इस कार्यक्रम में खोगापानी से रामलाल राय, विजय नारायण एवं विहंगम योग के प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के मुख्य प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय , तथा धर्मराज वर्मा ,आर डी दीवान ,रोशन जहां, हर्षलताखियानी,अनिता दास, कांता चावला, शमा परवीन, निर्भय शंकर गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता अर्चना गुप्ता विवेक तिवारी राकेश अग्रवाल रामअवतार अग्रवाल, रामसेवक विश्वकर्मा, परमानंद, नसीमा बेगम प्रतिभा सोलोमन ,डॉक्टर संदीप चंदेल ,शिल्पी चंदेल दिवाकर मिश्रा ,कैलाश दुबे आदि योग साधक एवं साधिकाए भी उपस्थित थे। आमंत्रित विशेष अतिथियों का आभार प्रदर्शन ठाकुर प्रसाद केसरी एवं विश्वनाथ गुप्ता ने किया।

Categorized in: