मनेंद्रगढ़ ! चोरी का मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा एक शातिर चोर पुलिस के हाथ लग गया पुलिस ने उसे हवालात पहुंचा दिया है! पुलिस ने शातिर चोर से 4 नग मोबाइल एवं एक बाइक बरामद किया है! मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति चोरी का मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश में है ! मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी एसआई सचिन सिंह अपने स्टाफ के साथ बस स्टैंड पहुंचकर युवक को धर लिया ! उसके पास से पुलिस को 4 नग मोबाइल मिला जिसमें तीन विवो कंपनी के एवं एक आईटेल कंपनी का मोबाइल था ! पुलिस द्वारा मोबाइल से संबंधित दस्तावेज मांगने पर उसके पास कोई दस्तावेज नहीं था! चोरी का मोबाइल होने के संदेह में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर धारा 41 (1- 4 ) जौफौ एवं 379 भादवि की धारा के तहत कार्यवाही किया!पुलिस ने उसके पास से एक बाइक भी बरामद की है ! पुलिस पू॑छताछ में पकड़ा गया युवक अपना नाम पता विक्की बसोर आत्मज लाला बसोर 31 वर्ष वार्ड नंबर 1 केराडोल थाना पौड़ी जिला कोरिया निवासी बताया ! पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया है !

Categorized in: