एसडीएम ने बिहारपुर शिविर का किया औचक निरीक्षण 5 शिक्षक मिले नदारद 

3 दिन के भीतर मांगा जवाब

मनेंद्रगढ़ ! केल्हारी तहसील के ग्राम पंचायत बिहारपुर में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र हेतु आयोजित शिविर का गुरुवार को मनेंद्रगढ़ एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने आकस्मिक निरीक्षण किया !  एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर के निरीक्षण के दौरान शिविर में ड्यूटी में लगाए गए 5 शिक्षक बिना किसी सूचना या अनुमति के अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए! एसडीएम ने शिविर में अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों पुरुषोत्तम सिंह प्रधान पाठक प्राथमिक शाला रेराधार, देव नारायण सिंह प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गडराकुंड, राजू तिर्की प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बिहारपुर, सोनसाय सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला गडराकुंड, मोनू कुजुर सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला ढुलकू को कारण बताओ नोटिस जारी किया  तथा तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा है ! साथ ही एसडीएम द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को भी लक्ष्य के अनुरूप कार्य न होने पर फटकार लगाई गई है! उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया गया है ! जिससे स्कूली छात्रों को आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के लिए भटकना न पड़े उन्हें सहूलियत प्रदान की जा रही है ! जिसके तहत पंचायतों में शिविर लगाकर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाकर दिए जा रहे हैं! जिसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है ! लेकिन लापरवाह शिक्षक अपनी ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जा रहे हैं !

Categorized in: