कथित पेगासस प्रकरण कांग्रेस के प्रेस वार्ता पर भाजपा का जवाब

रायपुर। भाजपा प्रवक्ता सिंहदेव ने कथित पेगासस संबंधित प्रदेश कांग्रेस के आरोपों को भौंडा, बेतुका, अश्लील और मूर्खता से भरा हुआ कहा है। अनुराग सिंहदेव ने कहा कि एक फेक से दिखते मामले पर बेटी-बहू तक चले जाना कांग्रेस के स्थायी चरित्र का खुलासा करता है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि समाज की बहू-बेटियों पर नज़र रखना और उन्हें तंदूर तक में जला देना कांग्रेस का स्थायी चरित्र रहा है। मामला चाहे जो भी हो, कांग्रेस का यह चरित्र बार-बार सामने आ ही जाता है। प्रवक्ता सिंहदेव ने कहा कि सत्ता में रहने के बावजूद प्रदेश में कांग्रेस की अज्ञानता का कोई सनी नहीं है। अपने प्रदेश अध्यक्ष के नाम से बयान जारी करते समय उसने न केवल केन्द्रीय कांग्रेस के प्रेस वार्ता को एज इट इज कॉपी पेस्ट कर दिया बल्कि राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरजेवाला का नाम तक हटाने की उसने ज़हमत नहीं उठाई ऐसी नकलची पार्टी और उसके नेताओं के कथित बयान पर और क्या टिप्पणी की जा सकती है। सिंहदेव ने कहा कि जिस पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी हों, उनके अन्य नेताओं के आईक्यू का स्तर समझा जा सकता है।
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सिंहदेव ने कहा कि एक ही झूठ बार-बार बोलते जाने पर पर सच हिटलर के ज़माने के होता रहा होगा, अब नहीं होगा और न ही आज कल के कांग्रेसी कोई गोयबल्स जितने चतुर हैं। वस्तुतः हिटलर के प्रचार अधिकारी गोयबल्स का देसी संस्करण बनने का प्रदेश के कांग्रेसियों में न तो शऊर है और न ही समझ अतः इनके बयानों पर कुछ भी टिप्पणी करना गैर-ज़रूरी ही होगा। सिंहदेव ने कहा कि जहां तक पेगासस प्रकरण का सवाल है तो भाजपा नेताओं ने इस बारे में सारा प्रकरण स्पष्ट करते हुए कांग्रेस और उसके समर्थित संस्थानों के साजिश की पोल खोल दी है, इससे आगे और उसमें कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है। पेगासस बनाने वाली इजरायली कम्पनी एनएसओ ने जब खुद पत्र लिख कर ऐसे किसी भी सौदे से इनकार किया है, भारत में यह कथित खबर जारी करने वाली वेबसाईट का सरगना जब खुद यह कह रहा है कि इसमें राहुल गांधी का नाम नहीं है, तब केवल समाचारों की सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए झूठ पर झूठ बोलना और ऐसी जाली खबर में नाहक देश की बहू-बेटियों पर सवाल उठाना उठाना कांग्रेस का निंदनीय कृत्या है। ऐसी हरकतों से उसे बाज़ आना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने छत्तीसगढ़ के संबंध में दिए गए बयानों पर सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि इजरायल के लोग रायपुर ‘पेगासस’ बेचने आये थे, मानो यह चना मुर्रा हो जिसे पैकेट में बंद कर वे लोग यहां बेचने आये रहे हों. ऐसी समझ के साथ दिए गए बयान पर आखिर और क्या टिप्पणी की जा सकती है? उन्होंने प्रदेश सरकार को ‘दस जनपथ’ के शिगूफे पर जी-जान से भिड़ जाने के बजाय प्रदेश की उस जनता के लिए काम करने को कहा है जिसका वेतन ले रहे हैं सरकार में बैठे लोग उन्होंने कांग्रेस की ऐसी हरकतों पर दुःख प्रकट किया है।

Categorized in: