राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर – बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर बलरामपुर सिटी कोतवाली प्रभारी सुरेन्द्र उइके ने बकरीद को देखते हुए थाना में सभी समुदाय प्रमुख एवं सभी धार्मिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रमुख उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई | बकरीद का त्यौहार जिला मुख्यालय में शान्ति पूर्ण ढंग से मनाया जाने तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा जारी कोविड 19 के भी पालन करते हुए त्यौहार मनाने की अपील की गई।
कोतवाली प्रभारी ने बैठक में उपस्थित लोगों को उन्होंने कोविड-19 से जुड़े समस्त गाइड लाइनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी के साथ सतीश शहारे ,बिहारी पाल,सिद्धनाथ चौबे, व्यापारी प्रकोष्ठ छोटे लाल गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव आफताब आलम, जिला कांग्रेस कमेटी संयुक्त महामंत्री अंजुम अंसारी दिलीप सोनी पलटन बैठक में उपस्थित थे ।

Categorized in: