मनेंद्रगढ़ ! केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पूरा देश महंगाई की चपेट में आकर त्राहि-त्राहि कर रहा है जिसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में शहर में साइकिल रैली निकाल कर कांग्रेस जनों द्वारा महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया ! केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण कमरतोड़ बढी महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर द्वारा निकाली गई साइकिल रैली का शुभारंभ स्टेशन रोड विनय होटल के पास से नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के द्वारा कांग्रेस पार्टी का झंडा दिखाकर किया गया ! कांग्रेस की साइकिल रैली विनय होटल के पास है प्रारंभ होकर हजारी चौक, जैन मंदिर चौक, भगत सिंह तिराहा, पीडब्ल्यूडी तिराहा, खेड़िया तिराहा, साईं बाबा तिराहा, विवेकानंद चौक, फवारा चौक होते हुए गांधी चौक पहुंचकर संपन्न हुई ! इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई आसमान छू रही है जिससे आम जनता का घरेलू बजट बिगड़ गया है और जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है ! मोदी सरकार देश की जनता को अच्छे दिन लाने का झूठा वादा कर सत्ता में आई थी और सत्ता में आते ही देश की जनता को महंगाई के मुंह में डाल दिया है जिससे आज महंगाई के कारण जनता त्राहि-त्राहि कर रही है जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी के द्वारा लगातार किया जा रहा है! इसी तारतम्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर केंद्र सरकार की महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया है ! नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कुशासन के कारण पेट्रोल जहां 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर हो गया है वही डीजल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पास पहुंच गया है! ऐसी स्थिति में ट्रांसपोर्टिंग भाड़ा बढ़ने के कारण खाद्य पदार्थों की महंगाई में वृद्धि हुई है जिसके कारण आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है वही लोगों के घरों की रसोई का बजट बिगड़ गया है ! ऐसी जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए अगर इसी तरह की स्थिति रही तो केंद्र सरकार के पतन के दिन नजदीक आ गए हैं ! केंद्र कि मोदी सरकार को पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी कर महंगाई पर रोक लगानी चाहिए ! झगड़ाखा॑ड नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश पांडे ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश की जनता के साथ झूठे वायदे कर सत्ता हथियाने वाली केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई अपना रौद्र रूप दिखा रही है जिससे आम जनता महंगाई की मार झेल कर त्राहि-त्राहि कर रही है! एक तरफ जहां कोरोना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार महंगाई बढ़ाने में मस्त है ! महिला कांग्रेस नेता रुकमणी खोबरागड़े, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शगुफ्ता बक्स, ज्योति मजूमदार सहित अन्य कांग्रेस जनों ने देश में बढ़ती हुई महंगाई को केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है ! साइकिल रैली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मखीजा, राजकुमार जैन, हारून मेमन, प्रवक्ता शुद्धूलाल वर्मा, अबरार अहमद, सत्तार अली, अमित पांडे, रमेश यादव, रूमा चटर्जी, शोभना वर्मा, इंदु सैनी, अंकुर सिंह, अनिल प्रजापति, अनिल वर्मा, राजेश सिंह, राधे मिश्रा, अमृतलाल, पप्पू हुसैन, मोहम्मद शाहिद, अजय जयसवाल, गोपाल गुप्ता, युसूफ इराकी, अशोक गुप्ता डब्बू, अभय बड़ा, बबुआ सहित काफी संख्या में कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

Categorized in: