0 क्रेडा विभाग के खिलाफ शिकायत


सूरजपुर। जिले के क्रेडा विभाग पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए  नही देने पर अनुबंध रोकने की शिकायत की गई है।बताया गया है कि करीब एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों को काम से निकाल दिया गया. जिसमे हेल्फर व टेक्नीशियन है आदि शामिल है। कोल्हुआ के रमेश कुमार शुक्ला जो 2017 से क्रेडा विभाग में तकनिशियन मेकेनिक के पद अनुबंध के आधार पर कार्य रहे थे। मार्च 2021 में अनुबंध समाप्त होने पर उनसे अनुबंध बढाने के  12 मई को मोबाईल में फोन करके 30 हजार रुपये की मांग उप अभियंता ने की। जिस पर 5 हजार रुपये गुगल पे के माध्यम से उनके एकाउन्ट पर भेजा गया। 31 मई को क्रेडा विभाग के जिला कार्यालय बैठक में फिर से अनुबंध बढाने के नाम से बाकी पैसे की मांग किया गया।पैसे की व्यवस्था नही रहने पर मोहलत मांग वापस आ गया।कोरोना के कारण परिवार का बुरा हाल है फिर से 6 जून को फिर से फोन करके पैसे की मांग करते हुये बोला जो भी है उसे दो नही तो बाहर कर दिये जाओगे। प्रार्थी डर से एक हजार रुपये गुगल पे से उनके एकाउन्ट में भेजा गया। इतना सब करने के बाद भी काम से निकाल दिया गया है जिसकी मय दस्तावेज शिकायत कलेक्टर सहित  जोनल कार्यालय सरगुजा से करने के बाद भी अब तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई है। पीड़ित ने बताया कि हेल्फर तकनीशियन को लेकर कुल 14 कर्मचारियों को बिना नोटिस दिये रिश्वर नही देने पर काम से निकाल दिया गया है। इस सम्बंध में जिला क्रेडा अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नए दिशानिर्देश के अनुसार अनुबंध बढ़ाये गए है उसी सेटप से कार्य किये जा रहे जो आरोप लगाए जा रहे है वे बेबुनियाद है यह आपसी लेनदेन को रिश्वत देना बताया जा रहा जो गलत है।

Categorized in: