0 5 की पुलिस कर रही तलाश
0 ढाई लाख व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद0 दवना में हुई थी वारदात


*सूरजपुर। जिले के ग्राम दवना में हुई लूट की वारदात में शामिल 3 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर दाई लाख रूपये व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद किया है। बताया गया है कि बुधवार को  सुनील कुमार ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 जुलाई को कार क्र यूपी 64 एडी 3218 के वाहन चालक शिवसागर के साथ अपने घर आरंगपानी, थाना म्योरपुर, जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश जा रहे थे।  कार वाहन ग्राम दवना मेन रोड़ में अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसके बाद गांव के लोगो की भीड़ इकट्ठा कर वाहन में तोड़फोड़ कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिए।चालक शिवसागर को चोट पहुंचाते हुए उससे 4.76लाख रूपये तथा अन्य वस्तुएं लूट लिये। रिपोर्ट पर धारा 392, 323, 427  का मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी एवं लूट की मशरुका बरामदगी लिए थाना झिलमिली की पुलिस टीम गठित कर लगाया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली की पुलिस टीम ने  सूचना पर संदेही राजा प्रकाश पण्डवार, राजेश पैंकरा, सुखनेश्वर पैंकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वाहन में तोड़फोड़ करना एवं वाहन चालक को मारपीट कर 3 लाख रूपये लूटकर ले जाना कबूल किये।  कथन के आधार पर आरोपी राजा प्रकाश पण्डवार दवना के कब्जे से 80 हजार नगदी, घटना में प्रयुक्त एक्टीवा स्कूटी, राजेश कुमार पैकरा ऊर्फ पप्पू रैसरा चौकी  चेंद्रा के कब्जे से 85 हजार  व सुखनेश्वर पैकरा ऊर्फ टहलु दवना के कब्जे से 85 हजार रूपये बरामद कर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपियों के निशानदेही पर लूट किये रकम में से 2,50,000 रूपये नगदी एवं घटना में प्रयुक्त एक्टीवा स्कूटी जप्त किया गया है। आरोपियों ने बताया है कि लूट की राशि 50 हजार रूपये को खर्च कर दिया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली चित्ररेखा साहू, एएसआई लवकुश राजवाड़े, प्रधान आरक्षक हेमंत सोनवानी आरक्षक कमलेश मानिकपुरी, राजू कुमार व महिला आरक्षक प्रफुल्ला मिंज सक्रिय रहे।

Categorized in: