बलरामपुर – मुख्यालय से लगे नावाडीह गांव के पास चनान नदी में नहाने के दौरान 3 बच्चे के नदी में डूबने से दो सगे भाई सहित 3 बच्चे की मौत हो गई। तीनों बच्चे में विनय पिता बुधदेव उम्र 10 वर्ष प्रियांशु पिता बुधदेव 7 वर्ष एवं रंजीत पिता जयमंगल उम्र 7 वर्ष की डूबने से मौत हो गई।हादसा बुधवार को करीब 10बजे और 11बजे के बीच 3 बच्चे नदी नहाने गए हुए थे। नदी में नहाते वक्त तीनों ने गहरे पानी में छलांग लगा दिए। छलांग लगाते ही तीनों बच्चे गहरी खाई में चले गए जैसे ही इस बात की जानकारी गांव में फैली गांव में मातम का माहौल फैल गया।और देखते ही देखते लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी वहीं तत्काल इस बात की जानकारी बलरामपुर पुलिस को दी गई बलरामपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र उके सूचना पाते ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुचे और स्थानीय लोगों की मदद से डूबे बच्चों की तलाश शुरू कर दी जहां स्थानीय लोगों ने एक बच्चे के शव को बरामद कर लिया गया।था लेकिन दो बच्चे का शव को पता नहीं चल पा रहा था वही तत्काल नगर सेना कमांडेंट एन खलखो अपने गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की टीम ने घंटों मशक्कत कर दोनों बच्चे के शव को भी बाहर निकाला। पुलिस मर्ग पंचनामा तैयार कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में भेज दिया है।

तत्काल मौके पर पहुंचे एस डी एम

घटना की जानकारी लगते ही तत्काल बलरामपुर कलेक्टर के मार्गदर्शन पर बलरामपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी अजय किशोर लकड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंढाया। इतना ही नहीं मृत बच्चों के परिजनों को जल्द से जल्द शासन की योजनाओं के तहत मिलने वाले 4-4 लाख रुपए की मुआवजा राशि दिलाने की भी बात कही। साथ ही उन्होंने कहा घटनास्थल पर पूर्व में भी घटना घट चुकी है इसलिए घटनास्थल पर घटना से संबंधित जानकारी लगाई जाएगी। इस संबंध में ग्राम के सरपंच को भी निर्देशित कर दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि इस जगह पर छोटे बच्चों को नहीं आने दिया जाए ताकि दोबारा इस तरह की कोई घटना ना घटे।

Categorized in: