रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व बीएमओ एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ रहे अम्बिकापुर मेयर डॉ अजय तिर्की से क्षेत्रवासियों का चिकित्सा कराने को लेकर विश्वास अभी भी कायम है। नगर के वार्ड क्रमांक 10 की महिला जिसका 6 वर्ष पूर्व पैर टूटा था उसका इलाज डॉक्टर अजय तिर्की ने हीं किया था वही तीन दिन पूर्व जब महिला का पैर फिसलने से कुल्हा टूटा तो घरवालों ने डॉक्टर अजय तिर्की से अंबिकापुर जाकर इलाज कराने का अनुरोध किया तो उन्होंने खुद रामानुजगंज आकर बुजुर्ग महिला का इलाज कर राहत दिया। डॉ अजय तिर्की की इस सेवा भावना की जमकर सराहना हो रही है।

गौरतलब है कि नगर के वार्ड क्रमांक 10 निवासी अखतरुन निशा उम्र 75 वर्ष का घर में पैर फिसलने से कुल्हा टूट गया था जिसके इलाज के लिए घर वाले डॉक्टर अजय तिर्की से बात किए एवं अंबिकापुर उनके पास जाकर इलाज कराना चाह रहे थे परंतु डॉ अजय तिर्की ने बुजुर्ग महिला की स्थिति समझते हुए रामानुजगंज के नजदीक अपने नवापारा स्थित अपने घर पर आकर महिला का इलाज किया घर वालों ने बताया कि जब 6 साल पहले पैर टूटा था तब डॉ अजय तिर्की के द्वारा सफलतापूर्वक इलाज किया गया था। तब से घर वालों का अटूट विश्वास डॉक्टर अजय तिर्की के चिकित्सा पर है इस कारण घरवाले चाहते थे कि डॉक्टर अजय तिर्की से ही इलाज कराएं।

पिछले बार भी नहीं लिया था इलाज का पैसा इस बार भी नही लिया इलाज पैसा……. बुजुर्ग महिला के पुत्र राजू ने बताया कि पिछले बार भी मां का इलाज डॉक्टर अजय तिर्की के द्वारा किया गया था वहीं इस बार भी वही इलाज किए परंतु हम लोग पैसा देने की जिद करते रहे परंतु वे एक रुपए भी इलाज के नाम पर नहीं लिए।

बुजुर्ग महिला की थी जिद्द करायेंगे डॉक्टर अजय तिर्की से इलाज……. 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का कुल्हा टूटने के बाद वह बार-बार अपने पुत्र से डॉक्टर अजय तिर्की से ही इलाज कराने की जिद कर रही थी जिस कारण घर वालों ने डॉ अजय तिर्की से ही संपर्क साधा वहीं पिछले बार की इलाज से इतने घरवाले खुश थे कि वह भी चाहे थे कि डॉक्टर अजय तिर्की ही इलाज करें।

2004 से 2011 तक रामानुजगंज में दी थी अपनी सेवाएं …… डॉ अजय तिर्की ने 2004 से 2011 तक रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य में अपनी सेवाएं दी थी जिसके बाद उनका स्थानांतरण अंबिकापुर जिला चिकित्सालय में हो गया था जहां आरएमओ के रूप में उन्होंने कार्य किया था रामानुजगंज में अपने पदस्थापना के दौरान उनके चिकित्सकीय कार्य की सेवा भावना से सभी प्रभावित थे।

Categorized in: