सूरजपुर। देश मे जहाँ भी कांग्रेस की सरकार है वहां वहां अघोषित आपातकाल की स्थिति ही है।पश्चिम बंगाल हो केरल हो यहाँ की हालत देखिये सीधे सीधे लोकतंत्र की हत्या हो रही है।छतीसगढ़ भी इससे अछूता नही है।यह आरोप आज यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने लगाए है।आपातकाल को याद करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि यह देश का सबसे काला अध्याय है। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन श्रीमति इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर 21 महीने तक सत्ता के दम पर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की थी।

उन्होंने कहा कि हालांकि कांग्रेस का इतिहास इसके पहले से ऐसी व्यवस्था में रहा है जो देश को विखंडित करने की दिशा में जा रहा है। उन्होंने बताया कि नेहरू जी के कारण आज देश की ऐसी हालत था।बंग्लादेश युद्ध को याद करते हुए कहा कि कैसी नीति रही कि जीत के बाद भी हम कश्मीर को लेकर आज तक उसका दंश भोग रहे है। उन्होंने कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार आई हम चीजो को ठीक करने की कोशिश कर रहे है चाहे वह 370 का मामला हो या दीगर। थोड़ा समय लगेगा पर व्यवस्थाएं ठीक होंगी।भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिहदेव ने बताया कि विचारों से असहमत व्यक्ति या संस्था प्रमुखों के जेलों मे डालना, यहाँ तक कि सरकार के दमनकारी नीति के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाचारपत्र पत्रों पर प्रतिबंध लगाना, पत्रकारों को भी जेल में डाल दिया गया था. उन्होने बताया कि देश में आपातकाल की घोषणा होते ही समाजसेवी, स्वयंसेवकों, व गैर कांग्रेसी विचार धारा के लोगों पर बर्बरता पूर्वक न सिर्फ हमले हुए बल्कि उन्हें जेलों में बंद कर यातनाएं दी गई। श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस मूलवृति तानाशाहीकी रही है यही कारण है कि जहाँ भी कांग्रेस या उसके समर्थन की सरकारें चल रही है वहाँ लोगों के अभिव्यक्ति की आजादी छिन ली गई है।पालघर के हिंसा में साधुओं की हत्या के दोषियों पर कार्रवाई नही हुई छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष्य में सरकार ट्वीट व रिट्वीट को मुद्दा बनाकर झूठे एफआईआर दर्ज कर रही है. कांग्रेस का लोकतांत्रिक मूल्यों पर कभी भरोसा नही रहा चाहे वह आजादी के बाद भारत विभाजन के बात हो या आपातकाल के समय लागू किए काले कानून की करें कांग्रेस हमेशा तानाशाह बनी रही है।हमने जो आजादी पाई थी उसे कांग्रेस ने आधी रात को छिन लिया था। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, शशिकांत गर्ग ,किशन देवांगन मौजूद रहे।

Categorized in: