बलरामपुर (अनिल सोनी)- जिले डवरा पुलिस चौकी अंतर्गत लिलौटी गांव की एक शादीशुदा महिला जंगल में लकड़ी लेने गई थी। गांव के एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

डवरा चौकी प्रभारी राजकुमार कश्यप ने बताया लिलौटी गांव की एक शादीशुदा महिला 14 जून को जंगल लकड़ी लेने गई थी। महिला किसी से मोबाइल से बात कर रही थी। इसी बीच गांव के ही समय लाल पैकरा पीछे से जंगल पहुंचकर महिला से बोला तुम मोबाइल से कहा बात कर रही हो। महिला बोली मैं कही बात करूं तुम्हे क्या मतलब है। इतने में ही आरोपी समय लाल पैकरा महिला को धक्का देकर जमीन पर पटक दिया। महिला के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट किया। महिला जंगल से किसी प्रकार भग कर घर पहुचंकर परिजनों को जानकारी दी। महिला सहित परिजनों ने 15 जून को चौकी पहुचंकर आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कराई। पुलिस आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 354, 506, 323 भादवीं के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप के साथ सहायक उपनिरीक्षक जहुरसाय, शिवकुमार यादव, आरक्षक जगनाथ केराम, सुरेंद्र रवि, वीरेंद्र बड़ा,
इंद्रदेव राम ,अशोक सिंह, मुकेश यादव आदि उपस्थित थे।

Categorized in: