विधायक गुलाब कमरो ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, सांसद व मंत्रीगणो॑ के प्रति जताया आभार

मनेंद्रगढ़ ! छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल इन दिनों प्रदेश के जिलों में लगातार वर्चुअल कार्यक्रम के तहत लोकार्पण व भूमिपूजन कर करोड़ों रुपए की सौगात दे रहे हैं! इसी कड़ी में बुधवार को वर्चुअल कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिले को लगभग 216 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात देकर वर्चुअल लोकार्पण व भूमिपूजन किया! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो की पहल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल कार्यक्रम में भरतपुर -सोनहत विधानसभा क्षेत्र में करोड़ो के विकास कार्यो की सौगात दी है ! करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलने पर सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास मह॑त, सांसद ज्योत्सना महंत, प्रभारी मंत्री एवं मंत्रीगणों के प्रति आभार व्यक्त कर क्षेत्रवासियों की ओर से आभार जताया है! विधायक गुलाब कमरो की सराहनीय पहल पर मुख्यमंत्री ने बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों की सौगात दी है जिसमें बरौता से भुमका मार्ग स्थित नेउर नदी में पुल निर्माण-11 करोड़ 19 लाख, केल्हारी में महाविद्यालय भवन निर्माण-4 करोड़ 65 लाख,
नवीन तहसील भवन केल्हारी-71 लाख, मोहनटोला से मठ्ठा सड़क निर्माण-2 करोड़ 31 लाख, भुमका में सड़क निर्माण-2 करोड़ 30 लाख, लटमा से राउतसरई सड़क निर्माण-2 करोड़ 24 लाख, केशगवा से तंजरा सड़क निर्माण-1 करोड़ 49 लाख, बंशीपुर से चंदहा सड़क निर्माण-1 करोड़ 47 लाख, चरवाही से खरला सड़क निर्माण-1 करोड़ 16 लाख,
डंगोरा से पुटाडाँड़ सड़क निर्माण-1 करोड़ 53 लाख,
डोंगरीटोला से तिलोखन सड़क निर्माण-1 करोड़ 4 लाख,
अक्तवार से च्यूल सड़क निर्माण-1 करोड़ 39 लाख,
जैयती में सड़क निर्माण-1 करोड़ 59 लाख, देवगढ़ खोल से करवा सड़क निर्माण-1 करोड़ 52 लाख, लाई से अमृतधारा सड़क निर्माण-1 करोड़ 58 लाख, सोनहत कैलाशपुर मार्ग हसदेव नदी में पुल निर्माण-2 करोड़ 55 लाख, अकलासरई से बंशीपुर सड़क निर्माण-2 करोड़ रुपये के विकास कार्य शामिल हैं! मुख्यमंत्री ने इसके अलावा वर्चुअल कार्यक्रम में विकास कार्यो के लोकार्पण व भूमिपूजन किया!

Categorized in: