मनेंद्रगढ़ ! कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु घर घर कचरे का संग्रहण करने वाली स्वच्छता दीदियों को बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा पीपीई किट व हाथ के दस्ताने सहित मास्क वह फेसकभर वितरित किया गया! इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि नगर पालिका द्वारा संचालित एसएलआरएम सेंटरों में काम करने वाली स्वच्छता दीदिया॑ जो कोरोना संक्रमण काल में भी घर घर जाकर कचड़े का संग्रहण कर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रही हैं ! जिससे उन्हें कोरोना संक्रमण होने का खतरा बना रहता है ! स्वच्छता दीदियों को कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु नगर पालिका प्रशासन द्वारा पीपीई किट, फेसकभर, मास्क एवं हाथ के दस्ताने वितरण किया गया है! इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी इरशाद खान, पार्षद राजू यादव, मोहम्मद शाहिद, एल्डरमैन पार्षद अबरार अहमद, पार्षद रूबी पासी, पूर्व पार्षद गोपाल गुप्ता, शिव यादव एवं अन्य पार्षद गण व स्वच्छता दीदिया॑ उपस्थित रहे !

Categorized in: