रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- लोक निर्माण विभाग के द्वारा करीब 12 करोड रुपए खर्च करके नगर में 8 किलोमीटर डामरीकृत सड़क का निर्माण तो कर दिया गया वहीं आवश्यकता के अनुसार नाली का भी निर्माण किया गया है परंतु विभाग नालियों के ऊपर पटिया डालना भूल गई जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है नाली में गिरने से नगर के वार्ड क्रमांक 13 में तो 3 बच्चों के हाथ पैर फैक्चर हो चुके हैं वही हर समय खुले नाली के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिस पर लोक निर्माण विभाग को संज्ञान लिए जाने की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा करीब 12 करोड रुपए खर्च करके वन वाटिका मार्ग, 12 बटालियन मार्ग, 13 वार्ड एवं 14 वार्ड में सड़क निर्माण पुरानडीह रोड में सड़क निर्माण के साथ ही अन्य सड़कों का निर्माण किया गया वही आवश्यकतानुसार नाली निर्माण भी किया गया विभाग के द्वारा नाली निर्माण कर दिया गया वहीं अब विभाग इस पर पटिया लगाना भूल गई जिस कारण यह दुर्घटना का बड़ा कारण प्रतिदिन बन रहा है वन वाटिका में तो सड़क निर्माण किया गया है वही यहां नाली निर्माण भी किया गया है परंतु नाली में पटिया यहां भी नहीं लगाया गया है जिससे दुर्घटना कभी भी घट सकती है वही वन वाटिका में भी एक नाले में प्रोटेक्शन वालों की आवश्यकता थी परंतु विभाग के द्वारा प्रोटेक्शन वाल नहीं बनाया गया यह भी दुर्घटना की बड़ी कारण बन सकती है लोक निर्माण विभाग के द्वारा पुरानडीह रोड एवं वार्ड क्रमांक 13-14 में भी नाली का निर्माण किया गया है परंतु यहां भी पटिया नहीं लगाया गया है कुछ दिन पूर्व वार्ड क्रमांक 13 में 3 बच्चे खेलते खेलते नाली में गिर गए थे जिससे उनके हाथ एवं पैर फैक्चर हुए थे हर पल यहां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है विभाग को तत्काल इसमें तत्काल संज्ञान लिए जाने की आवश्यकता है।

कई स्थानों पर अत्यंत खतरनाक स्थिति में है नाली में पटिया नहीं लगाया जाना- लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाए गए नाली तो कई स्थानों पर बहुत ही खतरनाक स्थिति में है जहां हर पल दुर्घटना की संभावना बनी रहती है विभाग को तत्काल इसमें पटिया लगाए जाने की आवश्यकता है नहीं तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

वन वाटिका के एक नाले पर रिटर्निंग वाल की है आवश्यकता- वन वाटिका मर एक नाले पर पुलिया का तो निर्माण लोक निर्माण विभाग के द्वारा तो कर दिया गया है वहीं यहां पर रिटर्निंग वाल बनाना विभाग भूल गई कभी भी यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है क्योंकि सड़क के बगल में हमेशा घास फूस जमा रहता है जिससे लोगों को पता नहीं चल पाता है कि बगल में गड्ढा है।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में डामरीकृत सड़क का निर्माण किया गया वही आवश्यकता के अनुसार नाली का भी निर्माण किया गया है परंतु पूरे शहर में जहां-जहां नाली का निर्माण हुआ है कहीं भी पटिया नहीं लगाया गया है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं वहीं दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है लोक निर्माण विभाग को तत्काल पहल करते हुए सभी नाली में पटिया लगवाए जाने की आवश्यकता है।

Categorized in: