सूरजपुर: दो माह पूर्व होली के दिन ग्राम बस्कर में विजय बसोर की हत्या के मामले में फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपसी विवाद के कारण गांव के शंकर प्रसाद, केश्वर प्रसाद, बिहारी लाल, पप्पू सिंह, राजकुमार, बलराम, कलमसाय उर्फ खेदू तथा एक नाबालिक आरोपी ने लाठी डण्डे, पत्थर से मारकर युवक की हत्या कर दिए थे। मामले में 07 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं 1 आरोपी कलमसाय उर्फ खेदू घटना दिवस से फरार था जिसकी पतासाजी पुलिस के द्वारा की जा रही थी।
सोमवार की रात्रि में थाना प्रभारी झिलमिली को मुखबीर से सूचना मिली कि मामले का आरोपी कलमसाय बस्कर के घने जंगल में लुकछिप कर रह रहा है। एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज के नेतृत्व में थाना प्रभारी झिलमिली के नेतृत्व में ग्राम बस्कर के जंगल से आरोपी कलमसाय उर्फ खेदु 55 वर्ष को गिरफ्तार किया है। एस पी राजेश कुकरेजा ने मामले के आरोपी को गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।*
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली चित्रलेखा साहू, प्रधान आरक्षक अभिषेक पाण्डेय, आरक्षक निलेश जायसवाल, हितेश्वर राजवाड़े, हेमंत सिंह, नोबिन लकड़ा, रामा सिंह व राकेश कुमार सक्रिय रहे।

Categorized in: