पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार , युवती बरामद

अंबिकापुर. सरगुजा की युवती की दोस्ती फेसबुक से दिल्ली के एक लड़के से हो गई। लड़के ने प्रेम जाल में फंसा कर व नौकरी लगवा देने के नाम पर युवती को दिल्ली बुलाया और पिछले ६ महीने से बंधक बनाकर युवती से बलात्कार करता रहा। इतना ही नहीं युवक युवती को प्रताडि़त भी करता था। विरोध करने पर युवक सिगरेट से युवती को दागता था। युवक पकड़े जाने के डर से युवती को मोबाइल व सीम कार्ड भी तोड़ दिया था। एक दिन युवक स्वयं के फोन से पीडि़ता के घर में बात कराया। इस आधार पर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली जाकर युवती को बरामद की है और आरोपी को गिर तार कर लाया है।

दरअसलए ये पूरा मामला दिसंबर 2020 की है। जिले की एक 20 वर्षीय युवती की दोस्ती सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से दिल्ली के रहने वाले एक युवक आदित्य गुप्ता उर्फ प्रशांत गुप्ता से हुई। युवक ने अपने आप को कॉल सेंटर में काम करना बताया और वहीं काम दिलाने का झांसा देकर युवती को दिल्ली बुला लिया। जिसके बाद 28 दिसंबर 2020 को युवती परीक्षा देने के बहाने घर से निकली और बस में बैठकर दिल्ली जा पहुंची। जहां आरोपी उसे लेने पहुंचा। इसके बाद उसे अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। आरोपी धमकी देकर युवती से घर का कामकाज कराने लगा। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता का मोबाइल भी तोड़ दिया। जिससे पीडि़ता इस घटना की जानकारी किसी को ना दे सके।

परिजन युवती की खोजबीन करते रहे। कहीं पता नहीं चलने पर 31 दिसंबर 2020 को परिजनों ने पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। इसी बीच पीड़िता ने आरोपी युवक के मोबाइल से अपने परिजनों से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी थाने में दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पकडऩे टीम बनाकर दिल्ली रवाना हुई। दिल्ली के आरजे 64 ब्लाक अ सेक्टर से आरोपी को गिर तार कर युवती को बरामद किया और उसे अंबिकापुर ले आई है। थाने में पीडि़ता का बयान दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि आरोपी बीते 6 महीने से घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही आरोपी सिगरेट से भी जलाता था। पीडि़ता की बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्मए अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजने दिया है।

Categorized in: