पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

अंबिकापुर. संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में आयोजि पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार में कई माफिया सक्रिय है। छत्तीसगढ़ में अब गोबर माफिया भी देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में ८८ करोड़ का गोबर खरीदी का भुगतान किसानों को सरकार द्वारा करने की बात कही जा रही है। पर सरकार उक्त गोबर से मात्र ३ करोड ३५ लाख का ही सामान बेच पाई है। बाकी का गोबर बहने का मामला सामने आया है। इस तरह गोबर माफिया भी यहां शुरू हो गया है।

उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। ढाई वर्ष मेंं अब तक प्रदेश में लगभग ४५० किसानों ने आत्महत्या कर चुके हैं। किसान आज भी कर्ज से दबे हुए हैं। सरकार बनने के बाद कांग्रेसर केवल किसानों का अल्प ऋण माफ किया था। ढाई साल बाद भी किसानों को बोनस नहीं मिल पाया है। सरकार बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। एक भी बेरोजगारों को इसका फायदा नहीं मिल पाया है। सरकार बेरोजगारों को छलने का काम किया है। कांग्रेस सरकार के कारण धान का कटोरा कहे जाने वाला छत्तीसगढ़ का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के समय स्लोगन दिया था ‘वक्त है बदलाव का अब लोगों का स्लोगन सामने आ रहा है वक्त है पचताव का। धरमलाल कौशक ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है कानून व्यवस्था बदहाल हो गया है। छत्तीसगढ़ में पिछले ढाई साल में आराजगता बढ़ गई है। लूट, बालात्कार, हत्या, डकैती जैसे अपराध बढ़ गए हैं। सरगुजा में थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से मारपीट की जा रही है। अपराध भी दर्ज नहीं किया जा रहा है।

आयुष्मान योजना की चढ़ा दी गई बली
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री यूनिवर्सल हेल्थ स्किम का ढाई साल में कोई अता पाता नहीं है। ढ़ाई साल में इस योजना का अगर हाथ-पैर नहीं निकल सकता तो कम से कम ऊंगली तो निकल ही सकता था। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए आयुष्मान योजना को प्रदेश में बली चढ़ा दी गई है। कोरोना काल में कई गरीब किसान अजमीन बेच कर अस्पताल का बिल चुकाने का काम किया है। उन्हें आयुष्मान का लाभ नहीं दिया गया। मैं प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि ऐसे गरीब परिवार को चिन्हांकि कर उन्हें आयुष्मान के तहत इलाज कराया जाए और जो बिल भुगतान किया गया है उसे वापस दिलाया जाए।

केन्द्र की राशि से हो रहा विकास
प्रदेश सरकार ढाई साल में ३६ हजार करोड़ का कर्ज ले चुका है। प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ा केन्द्र की राशि से विकास कर रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार की प्राकाष्ठा चरम पर है। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बिना पैसा के एक भी काम नहीं करना चाहते हैं। कांग्रेस सरकार में अंदरूनी कलह चल रही है। मंत्री को एक दूसरे से मनमुटाव चल रहा है।

वार्ता के दौरान श्री कौशिक से मौजूदा समय में प्रदेश में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री को लेकर पत्रकारों द्वारा प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि पता नहीं 17 जून को क्या पहाड़ टूटने वाला है वैसे कांग्रेस के कार्यकर्ता व जनता विधायक मंत्री से काफी नाराज हैं। सर्वदलीय बैठक में से स्वास्थ्य मंत्री नदारद रहते हैं अनेक बार स्वास्थ्य विभाग की बैठक होती है लेकिन स्वास्थ्य मंत्री को पता ही नहीं रहता। इस प्रदेश में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।पत्रकारों द्वारा श्री कौशिक से पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री से राहत के लिए चर्चा की गई है इस पर काम किया जा रहा है।

Categorized in: