कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, चोरी की ५ बाइक जब्त, गिरफ्तार आरोपी में एक बादी गिरोह का

अंबिकापुर. शहर से आए दिन बाईक व स्कूटी चोरी की घटनाओं के मामले में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने तीन बाईक चोरों के पास से एक स्कूटी व चार बाइकको जब्त किया है। गिर तार तीनों आरोपियों में से एक बादी गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों ने शहर से एक स्कूटी चोरी करने के बाद तालाब में डालकर छिपा दिया था। वहीं एक बाईक को झाडिय़ों में छुपाकर रखा था जहां से पुलिस ने गाडिय़ों को जप्त किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली टीआई तरसीला टोप्पो ने बताया कि शहर से दो पहिया वाहनों की चोरी लगातार हो रही है। पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बाईक चोरों को पकडऩे के लिए मुखबिरों को लगाया गया था इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सीतापुर थाना अंर्तगत ग्राम कपाटबहरी मंगारी निवासी 25 वर्षीय अशोक कुमार इदके आ0 विश्राम इदके द्वारा काफी सस्ते दामों में दो पहिया वाहनों को बिक्री करने का काम किया जा रहा है वह अपने साथियों के साथ शहर से बाइक लेकर आता रहता है।

सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गांव जाकर पकड़ा तथा उससे पूछताछ शुरू की पहले तो वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था जिसपर पुलिस ने उसे उसके साथियों का नाम बताने व अन्य चोरी के वाहनों के बारे में बताने पर छोड़ देने का झांसा दिया तो वह अपने साथियों का नाम बताने को तैयार हो गया तथा चोरी कर छिपाई गई गाडिय़ों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने इसके निशानदेही पर कपाटबहरी के ही रहने वाले 23 वर्षीय बलवंत कुमार यादव आ0 अनुक राम को पकड़ा तथा उसके पास से भी एक मोटरसायकल बरामद की। इसी प्रकार अशोक से मिली जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने एक और आरोपी 22 वर्षीय अजय सिंह बादी को पकड़ा जो बतौली के देवरी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से भी एक बाईक जब्त की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी व चार बाइक जब्त किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शहर के नावागढ़, पुराना बस स्टैं व लालमाटी से वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी बाइक व स्कूटी चोरी करने के बाद शहर के आस पास के क्षेत्रो में झाडिय़ों व तालाब में छुपा देते थे। कुछ दिन बाद पुन: नंबर प्लेट हटाकर वाहन को ले जाते थे। आरोपियों एक स्कूटी को नावागढ़ स्थित एक तालाब में छुपा कर रखा था। वहीं एक बाइक को झाडिय़ों में छिपा कर रखा तो जो पुलिस ने बरामद की है।

ओडि़शा बेचते थे चोरी की बाइक
गिरफ्तार तीनों आरोपी काफी शातिर हैं। तीनों बादी गिरोह से जुड़े हुए हैं। बाइक चोरी करने के बाद गिरोह द्वारा चोरी की बाइक को ओडि़शा में ले जाकर बेचने की बात स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में अभी और कई लोग हैं। पुलिस उन्हें पकडऩे में लगी हुई है।

Categorized in: