प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी व नाकामी को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता…

बैकुंठपुर/ भारतीय जनता पार्टी ज़िला कोरिया के द्वारा प्रदेश के कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी व नाकामी को लेकर १२ जून शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय बैकुंठपुर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अनुराग सिंह देव प्रदेश प्रवक्ता भाजपा एवं पूर्व केबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े के साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जम कर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले ढाई साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को सभी वादे को तोड़ने, धोखाधड़ी, विश्वासघात और अराजकता के काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा। जिस प्रकार गंगाजल की कसम खाकर उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की पवित्र भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है उसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। अनुराग सिंह देव ने कहा कि जहां शराबबंदी की बातें घोषणा पत्र में की गई थी, वहीं सरकार अब शराब की होम डिलीवरी कर रही है। राज्य में कानून की बदहाल व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। कर्ज माफी के वादों के बीच पिछले 10 महीने में 141 किसानों की आत्महत्या यह जाहिर करती है कि किसानों ने आत्महत्या कर्ज के कारण की है। बेरोजगारों को भत्ता दो दूर रोजगार के वादे पर भी सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। धान के कटोरे को सरकार ने शराब के कटोरे में तब्दील कर दिया है।
सिंहदेव ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर सरकार के द्वारा क्रिकेट मैच के आयोजन के बाद बुरी तरह राज्य में बढ़ी। सरकार ने ट्रांसफर उद्योग खोलकर भ्रष्टाचार को जमकर बढ़ावा दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपा देवी पावले, कृष्ण बिहारी जायसवाल, शैलेष शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, भानू पाल , राहुल सिंह, बसन्त राय, पंकज गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंचल राजवाड़े, जमुना प्रसाद, शारदा गुप्ता, हर्षल गुप्ता, प्रखर गुप्ता, आलेख नामदेव सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।

Categorized in: