सीतापुर:-ब्लॉक काँग्रेस कमेटी द्वारा विधायक निवास में काँग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं झीरम हमले में शहीद स्व विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर काँग्रेसियों ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।इस दौरान ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता रामप्रताप गोयल बदरुद्दीन इराकी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर मनीष गुप्ता सुखदेव भगत विष्णु सोनी राकेश सोनी बाबू बॉबी बाधवा शरद गुप्ता मतलूब आलम मंटू गुप्ता आदि उपस्थित थे।
पेट्रोल दर वृद्धि को लेकर में काँग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन:-पेट्रोल की बढ़ती महंगाई दर को लेकर काँग्रेसियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कया।इस दौरान काँग्रेसियों ने पेट्रोल की बढ़ती दर के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और विरोध स्वरूप हाथों में तख्तियां लेकर साइकल चला विरोध जताया।काँग्रेसियों ने पेट्रोल की बढ़ती दर को कम करने की माँग करते हुए कहा कि मोदी सरकार के राज में आम जनता का बड़ा बुरा हाल है लोग महंगाई से त्रस्त हो गए है।केंद्र सरकार महंगाई पर रोकथाम हेतु अगर कोई उचित कदम नही उठाती है तो भविष्य में इससे भी बड़ा उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि संदीप गुप्ता बदरुद्दीन इराकी नपा अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर मनीष गुप्ता अर्नव गुप्ता सुरेश प्रधान राकेश सोनी बाबू विष्णु सोनी बॉबी बाधवा शरद गुप्ता मतलूब आलम मंटू गुप्ता सहित काफी संख्या में काँग्रेसी के उपस्थित थे

Categorized in: